एक्सप्लोरर

NSE Derivative Segment: डेरिवेटिव सेगमेंट में अव्वल है भारतीय बाजार, पांचवें साल भी एनएसई बना नंबर-1

Largest Derivative Exchange: एनएसई ने हाल ही में 4-ट्रिलियन डॉलर क्लब में एंट्री की है. हालिया रैली से बाजार की ओवरऑल वैल्यू तेजी से बढ़ी है...

पिछले कुछ सालों में भारतीय शेयर बाजारों का कद तेजी से बढ़ा है. एक-डेढ़ महीने पहले ही भारत के दोनों प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने 4-4 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू हासिल की. अब एनएसई के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है.

एनएसई के नाम ये उपलब्धियां

डेरिवेटिव सेगमेंट में पिछले साल भी एनएसई का दबदबा कायम रहा. 2023 में एनएसई दुनिया का सबसे बड़ा डेरिवेटिव एक्सचेंज बनकर उभरा. यह लगातार पांचवा साल है, जब डेरिवेटिव सेगमेंट में दुनिया भर में नंबर-वन बना है. वहीं इक्विटी सेगमेंट में एनएसई अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है यानी दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इक्विटी एक्सचेंज बन गया है.

एनएसई ने जारी किया ये बयान

एनएसई ने इस बारे में गुरुवार को देर शाम एक बयान जारी किया. उसने बताया कि ट्रेड किए गए कॉन्ट्रैक्ट की संख्या के हिसाब से वह 2023 में लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे बड़ा डेरिवेटिव एक्सचेंज बना है. इसी तरह नंबर ऑफ ट्रेड यानी इलेक्ट्रॉनिक बुक ऑर्डर के हिसाब से इक्विटी सेगमेंट में 2023 में वह तीसरे स्थान पर रहा है. एनएसई ने बयान में फ्यूचर्स इंडस्ट्री एसोसिएशन के द्वारा पब्लिश किए जाने वाले आंकड़ों का हवाला दिया है.

4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हुई वैल्यू

इससे पहले 2023 के अंतिम महीने में एनएसई ने 4 ट्रिलियन डॉलर का बाजार बनने की उपलब्धि हासिल की थी. दिसंबर 2023 के पहले सप्ताह में एनएसई पर लिस्टेड कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गया था. 2023 में ही एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 इतिहास में पहली बार 20 हजार अंक के स्तर के पार निकला.

7000 के पार निकल जाएगी संख्या

अभी एनएसई पर कुल लिस्टेड कंपनियों की संख्या 7000 के करीब पहुंच गई है. जिस रफ्तार से लगातार नई कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं और शेयर बाजारों में लिस्ट हो रही हैं, इस साल कुल लिस्टेड कंपनियों का आंकड़ा 7000 के पार निकल सकता है. इसके साथ-साथ देश के प्रमुख शेयर बाजारों में से एक एनएसई की कुल वैल्यू और ट्रेड वॉल्यूम में लगातार बढ़ोतरी होती जाएगी.

ऑल टाइम हाई के इतने पास बाजार

आज एनएसई का मेजर इंडेक्स निफ्टी 50 तीन दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी दिखा रहा है. दोपहर 11 बजे यह करीब 180 अंकों की तेजी के साथ 21,650 अंक के पास कारोबार कर रहा था. इससे पहले 22 हजार अंक के स्तर को भी पार कर चुका है. अभी भी बाजार अपने ऑल टाइम हाई लेवल 22,124.15 अंक से बहुत ज्यादा दूर नहीं है.

ये भी पढ़ें: इराक या सऊदी अरब नहीं, अब इस देश से सबसे ज्यादा कच्चा तेल खरीद रहा है भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
श्रीराम फाइनेंस ने बढ़ाए FD के रेट्स, 11 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
CJP Protest: दिल्ली में कौन-कौनसे बाजार रहेंगे बंद, शॉपिंग पर जाने से पहले सावधान
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget