एक्सप्लोरर

Delhi Metro: खुशखबरी! बिना लाइन में लगे अब IRCTC पोर्टल पर खरीद सकेंगे दिल्ली मेट्रो टिकट, DMRC का ऐलान

Delhi Metro: अब दिल्लीवासियों को मेट्रो का टिकट पाने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा. इसके लिए डीएमआरसी ने आईआरसीटीसी के साथ समझौता किया है.

Delhi Metro Tickets on IRCTC Portal: दिल्लवासियों के लिए DMRC बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. अब मेट्रो टिकट पाने के लिए आपको स्टेशन की लंबी-लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा. आप इंडियन रेलवे रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की पोर्टल के जरिए ही दिल्ली मेट्रो के लिए टिकट खरीद पाएंगे. इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने आईआरसीटीसी के साथ समझौता किया है. ऐसे में अब यात्री आईआरसीटीसी पोर्टल पर क्यूआर बेस्ड मेट्रो टिकट खरीद पाएंगे.

IRCTC और DMRC दोनों यात्रियों को मिलेगा फायदा

मिंट में छपी रिपोर्ट के अनुसार आईआरसीटीसी ने एक नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दी है कि उसने डीएमआरसी के साथ क्यूआर कोड आधारित टिकट बुकिंग के लिए समझौता किया है. यह समझौता 14 अगस्त, 2023 को किया गया है. इसके लिए आईआरसीटीसी ने MoU साइन किया है. अपने प्रेस रिलीज में IRCTC ने कहा कि इस पार्टनरशिप के जरिए डीएमआरसी और आईआरसीटीसी दोनों के यात्रियों को लाभ मिलेगा. इससे पैसेंजर्स को लंबी-लंबी लाइनों में लगने से छुटकारा मिलेगा और यात्रियों के समय की बचत होगी. इस मामले पर अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि आईआरसीटीसी और डीएमआरसी के इस समझौते को 'एक भारत एक टिकट' के पहल के रूप में देखा जाना चाहिए. इससे साथ ही इस सुविधा के जरिए IRCTC और DMRC का का यह लक्ष्य है कि लोगों को बिना किसी परेशानी के टिकटिंग सुविधा मिल सके.

कब तक शुरू होगी सुविधा

वहीं भाषा की रिपोर्ट के अनुसार IRCTC और DMRC के अधिकारियों से परियोजना की शुरुआत की समय सीमा पर सवाल पूछे जाने पर जवाब दिया कि इस सुविधा को कब शुरू किया जाएगा इसकी कोई अवधि तय नहीं की गई है, लेकिन इस पर जल्द से जल्द काम करके इसे जल्द शुरू किया जाएगा. गौरतलब है कि पिछले लंबे वक्त से आईआरसीटीसी 'एक भारत एक टिकट' पहल पर काम कर रहा है. इसके जरिए यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर बस, ट्रेन, फ्लाइट, मेट्रो आदि सभी माध्यमों के ऑनलाइन टिकट प्रदान करने की कोशिश की जा रहा है. इसस पहल के तहत पहले ही यात्री आईआरसीटीसी पोर्टल पर ट्रेन, बस और फ्लाइट के टिकट की बुकिंग कर सकते हैं. अब इसमें मेट्रो टिकट की बुकिंग सुविधा भी जुड़ने जा रही है.

आईआरसीटीसी ने जारी किए तिमाही के नतीजे-

गौरतलब है कि इस पार्टनरशिप का ऐलान करने से पहले आईआरसीटीसी (IRCTC) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. इसमें साल दर साल के आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह गिरकर 232.22 करोड़ रुपये रहा है. वहीं साल यह आकड़ा 279 करोड़ रुपये था. ध्यान देने वाली बात ये है कि अलग-अलग कैटेगरी में इंटरनेट टिकटिंग के जरिए आईआरसीटीसी की कमाई पिछले साल के 302 करोड़ रुपये के मुकाबले 290 करोड़ रुपये रहा है. वहीं कंपनी के टूरिज्म बिजनेस की बात करें तो इसमें कुल 58 फीसदी की बढ़त देखी गई है और यह 82 करोड़ रुपये से बढ़कर 130 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें-

Windfall Tax: तेल कंपनियों को झटका! सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम-डीजल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, जानें क्या होगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget