एक्सप्लोरर

Income Tax: खाड़ी देशों में भी अब देना होगा इनकम टैक्स, ओमान में अगले साल से हो रही शुरुआत, परेशान होंगे लाखों भारतीय

Income Tax in Gulf Countries: खाड़ी देशों को जीरो इनकम टैक्स के चलते टैक्सपेयर्स का स्वर्ग माना जाता रहा है, लेकिन अब वहां भी लोगों से इनकम टैक्स वसूल करने की तैयारियां चल रही हैं...

खाड़ी देशों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स की कमाई अब कम होने वाली है. जीरो इनकम टैक्स के लिए फेमस खाड़ी देशों में अब पेशेवरों से उनकी कमाई पर टैक्स वसूलने की तैयारियां चल रही हैं और ओमान ने इसकी शुरुआत कर दी है.

खबरों के अनुसार, ओमान ने इनकम टैक्स वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और इसे अगले साल से लागू करने की तैयारी है. अभी तक ओमान में कामगारों और पेशेवरों को कोई इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ता था. यानी उनकी पूरी कमाई टैक्स फ्री होती थी. अब ओमान की सरकार कामगारों व पेशेवरों की कमाई पर 5 फीसदी से 9 फीसदी तक की दर से इनकम टैक्स वसूल करने वाली है.

संसद ने पिछले महीने दी प्रस्ताव को मंजूरी

ओमान की संसद ने इनकम टैक्स वसूल करने के प्रस्ताव को इसी साल जुलाई में मंजूरी दी थी. उसके बाद उसे अंतिम मंजूरी के लिए स्टेट काउंसिल के पास भेजा गया था. प्रस्ताव में ओमान के नागरिकों और प्रवासी कामगारों व पेशेवरों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है. नई व्यवस्था में ओमान के नागरिकों को कम टैक्स देना होगा, लेकिन दूसरे देशों के काम करने वालों के ऊपर ज्यादा टैक्स देनदारी बनेगी.

इतनी होगी इनकम टैक्स वसूलने की दर

प्रस्ताव के अनुसार, ओमान के नागरिकों पर 5 फीसदी की दर से इनकम टैक्स लगेगा. इनकम टैक्स की यह देनदारी सिर्फ वैसे ओमानी नागरिकों के लिए हागी, जिनकी सालाना वैश्विक कमाई 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8.4 करोड़ रुपये) से ज्यादा होगी. वहीं दूसरे देशों के वर्कर्स और प्रोफेशनल्स को 1 लाख डॉलर (करीब 84 लाख रुपये) से ज्यादा की सालाना आय होने पर 9 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा.

इनकम टैक्स लगाने वाला खाड़ी का पहला देश

गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) में शामिल देशों में ओमान पहला देश है, जहां कमाई पर टैक्स लगने जा रहा है. जीसीसी देशों को खाड़ी देशों के नाम से भी जाना जाता है. खाड़ी देशों को जीरो इनकम टैक्स के चलते टैक्स हेवन माना जाता रहा है. हालांकि अब इसमें बदलाव आ रहा है. ओमान के द्वारा इनकम टैक्स लगाए जाने के बाद कुवैत में भी जीरो इनकम टैक्स की व्यवस्था समाप्त करने की बात चल रही है. वहीं सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश अभी भी टैक्स-फ्री व्यवस्था पर ही आगे बढ़ना चाहते हैं.

6 लाख भारतीयों पर असर होने की आशंका

ओमान में होने जा रहे इस बदलाव से भारतीय लोगों पर काफी असर पड़ने का अनुमान है. ओमान में अभी करीब 6 लाख भारतीय रह रहे हैं और विभिन्न पेशों मे जुटे हुए हैं. ओमान में काम कर रहे भारतीय हर साल लगभग 27 हजार करोड़ रुपये रेमिटेंस के रूप में भारत भेज रहे हैं. अब इनकम टैक्स लगने से उनकी कमाई प्रभावित होने वाली है, जिसका असर रेमिटेंस पर भी पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: जानबूझकर की जा रही रिफंड का पैसा देने में देरी? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर बढ़े पेट्रोल के दाम? जानें आपके शहर में कितने का हुआ पेट्रोल- डीजल
Petrol- Diesel Price Today: फिर बढ़े पेट्रोल के दाम? जानें आपके शहर में कितने का हुआ पेट्रोल- डीजल
Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget