एक्सप्लोरर

Income Tax Refund: जानबूझकर की जा रही रिफंड का पैसा देने में देरी? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दिया ये जवाब

Income Tax Refund: कई टैक्सपेयर शिकायत कर रहे हैं कि उन्होंने महीनों पहले इनकम टैक्स रिटर्न भर दिया, फिर भी उन्हें अब तक रिफंड का पैसा नहीं मिला है, क्योंकि उनका आईटीआर अब तक प्रोसेस नहीं हुआ है...

वित्त वर्ष 2023-24 या आकलन वर्ष 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन समाप्त हो चुकी है. 31 जुलाई को डेडलाइन समाप्त होने से पहले इनकम टैक्स रिटर्न भरे जाने का नया रिकॉर्ड बन गया और इस बार आंकड़ा 7 करोड़ के भी पार निकल गया. इस बीच टैक्सपेयर रिफंड का पैसा मिलने में हो रही देरी पर सवाल उठाने लगे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने इसी तरह इनकम टैक्स रिफंड का पैसा मिलने में हो रही देरी को लेकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पर गंभीर आरोप लगा दिया. यूजर का कहना है कि डिपार्टमेंट जानबूझकर रिटर्न को प्रोसेस करने में देरी कर रहा है, जिससे लोगों को रिफंड का पैसा नहीं मिल पा रहा है. हालांकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यूजर के आरोप से इनकार किया है.

आईटीआर फाइलिंग का बना नया रिकॉर्ड

बहरहाल यह साल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के लिए शानदार साबित हुआ है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के आंकड़ों के अनुसार, इस साल डेडलाइन गुजरने से पहले यानी 31 जुलाई 2024 तक टैक्सपेयर्स के द्वारा टोटल 7.28 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए गए. यह पिछले साल की तुलना में 7.5 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल डेडलाइन तक 6.77 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न भरे गए थे, जो रिकॉर्ड था. हालांकि अब वह रिकॉर्ड इस साल बेहतर हो चुका है.

टैक्सपेयर लगा रहे ऐसे गंभीर आरोप

एक्स पर रिफंड में देरी को लेकर सवाल उठाते हुए यूजर ने लिखा है- अगर आपके इनकम टैक्स रिटर्न में 5 हजार रुपये से ज्यादा का रिफंड बन रहा है तो उसे भूल जाइए. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को आपका रिटर्न प्रोसेस करने में भी दिलचस्पी नहीं है. हां, अगर आपके आईटीआर में कोई पेयेबल नहीं है यानी कोई रिफंड नहीं बन रहा है, तब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपके आईटीआर को 6 घंटे में ही प्रोसेस कर देगा.

 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा- गलत धारणा

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक्स पर उक्त पोस्ट पर आपत्ति जताई और रिफंड जारी करने व रिफंड वाले इनकम टैक्स रिटर्न को प्रोसेस करने में जानबूझकर देरी करने के आरोप को गलत बताया. डिपार्टमेंट ने कहा कि बनाई जा रही राय गलत है. डिपार्टमेंट के लिए रिफंड वाले आईटीआर समेत सभी आईटीआर को तेजी से प्रोसेस करना प्राथमिकता में है.

जारी हुए 1 लाख करोड़ से ज्यादा के रिफंड

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने साथ ही इनकम टैक्स रिटर्न को प्रोसेस करने के बाद जारी किए गए रिफंड का आंकड़ा भी शेयर किया. उसने बताया कि चालू वित्त वर्ष में अब तक टैक्सपेयर्स को 1.23 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के रिफंड जारी किए जा चुके हैं. उनमें से 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के रिफंड तो बीते 5 दिनों में जारी किए गए हैं. डिपार्टमेंट छोटे या बड़े रिफंड में कोई भेदभाव नहीं करता है.

ये भी पढ़ें: एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए रिकॉर्ड 7.28 करोड़ ITR हुए फाइल, 5.27 करोड़ ने चुना नया टैक्स रिजीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Price: पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget