एक्सप्लोरर

Indian Economy: सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा, 2025 तक भारत 5,000 अरब डॉलर की इकोनॉमी बनने की राह पर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2030 तक वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने में भारत की एक बड़ी भूमिका होगी. गडकरी ने निर्यात बढ़ाने और आयात घटाने की जरूरत पर जोर दिया है.

Indian Economy 5 Trillion Dollar In India : भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) आगामी 2024-25 में 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचने का आसार है. देश की सकल घरेलू उत्पाद दर (GDP) बेहतर होने की दिशा में है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Road Transport and Highways Minister Nitin Gadkari) ने कहा कि भारत 2024-25 तक 5,000 अरब डॉलर का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) हासिल करने की ओर अग्रसर है. 

मंत्री गडकरी ने क्या कहा 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री गडकरी ने उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार सतत विकास को हासिल करने के लिए वृद्धि और रोजगार को बढ़ाने पर जोर दे रही है. मंत्री गडकरी ने कहा कि 2030 तक वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने में भारत की एक बड़ी भूमिका होगी. गडकरी ने निर्यात बढ़ाने और आयात घटाने की जरूरत पर जोर दिया है.

वाहन कारोबार में 15 लाख करोड़ का टारगेट 

मंत्री गडकरी ने कहा कि हम वैकल्पिक, स्वच्छ और हरित ईंधन मसलन जैव एथनॉल, जैव-सीएनजी, जैव-एलएनजी और हरित हाइड्रोजन के विकास पर काम कर रहे हैं. फिलहाल देश का वाहन उद्योग 7.5 लाख करोड़ रुपये का है. वह इसे 15 लाख करोड़ रुपये पर ले जाना चाहते हैं. इससे बड़ी संख्या में नए रोजगार पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि हम निर्माण की लागत को कम करना चाहते हैं और स्टील तथा सीमेंट के इस्तेमाल को न्यूनतम करने का प्रयास कर रहे हैं.

रिकवरी के पथ पर भारतीय अर्थव्यवस्था 

वही इससे पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor) वी अनंथ नागेश्वरन (V Anantha Nageswaran) ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 में 6.8 से 7 फीसदी आर्थिक विकास दर को जरूर हासिल करेगा. नागेश्वरन ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था रिकवरी के पथ पर लगातार बना हुआ है और जीडीपी 2019-20 के औसत लेवल पर जा पहुंचा है.

यह भी पढ़ें- GST Council: देश के 8 करोड़ से अधिक छोटे व्यापारियों के लिए ख़ुशख़बरी, अब ऑनलाइन बेच सकेंगे माल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, 24 कैरेट ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 20 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
14 किलो का गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का ताजा रेट, 20 जुलाई को कितनी है एलपीजी की कीमत?
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
Petrol-Diesel Price Today: तेल भरवाने वालों के लिए राहत! 20 जुलाई को कितने का मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का रेट
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget