एक्सप्लोरर

Nithin Kamath: कोविड के बाद तेजी से बढ़ा भारतीय बाजार, अकेले जीरोधा के ग्राहकों के पास इतने शेयर

Zerodha Customers Holding: भारतीय शेयर बाजार बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का एमकैप हाल ही में 400 लाख करोड़ रुपये के पार निकला है...

पिछले कुछ सालों में भारतीय शेयर बाजार का साइज तेज गति से बढ़ा है. खासकर कोविड के बाद शेयर बाजार के निवेशकों की संख्या और आकार दोनों में कई गुना तेजी आई है. अब जीरोधा के को-फाउंडर नितिन कामथ ने इस बारे में एक दिलचस्प आंकड़ा शेयर किया है.

जीरोधा के ग्राहकों के पास इतने के शेयर

कामथ ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर एक अपडेट में बताया है कि जीरोधा के कस्टमर के पास कितने शेयर हैं. उनके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभी अकेले जीरोधा के ग्राहकों के डीमैट अकाउंट में 4.5 लाख करोड़ रुपये के एसेट हैं. नितिन कामथ लिखते हैं- इससे पता चलता है कि भारतीय बाजार का कोविड के बाद किस तरह से विस्तार हुआ है.

It's unreal how much our markets have expanded post-COVID. @zerodhaonline customers now hold ~ Rs 4.5 lakh crores worth of assets in their demat accounts.

— Nithin Kamath (@Nithin0dha) April 10, 2024

">

अभी इतना बड़ा हो चुका बाजार

नितिन कामथ की बात बेबुनियाद भी नहीं है. हाल ही में भारतीय शेयर बाजार ने नया कीर्तिमान कायम किया है. देश के प्रमुख शेयर बाजारों में एक बीएसई का एमकैप इसी सप्ताह पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के पार निकला है. यह एमकैप बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का सम्मिलित एमकैप है. बीएसई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अभी उसके प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड सभी कंपनियों का सम्मिलित एमकैप 402 लाख 19 हजार 353 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

इन कारणों से बढ़ता जा रहा आकार

डॉलर टर्म में बीएसई का मौजूदा एमकैप 4.85 ट्रिलियन डॉलर है. इससे कुछ ही महीने पहले नवंबर 2023 के अंत में बीएसई का एमकैप पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार निकला था. बीएसई के आकार में लगातार लिस्ट हो रही नई कंपनियों और प्रमुख सूचकांकों में लगातार आ रही तेजी से विस्तार हो रहा है. मेनबोर्ड और एसएमई को मिलाकर पिछले साल 100 से ज्यादा आईपीओ लॉन्च हुए. वहीं पिछले वित्त वर्ष में सेंसेक्स में 25 फीसदी की, जबकि मिड व स्मॉल कैप में 50-60 फीसदी की तेजी आई.

इस तरह से हुआ बीएसई का विस्तार

भारतीय करेंसी में देखें तो बीएसई का एमकैप पहली बार मार्च 2014 में 100 लाख करोड़ रुपये के पार निकला था. उसके बाद एमकैप को 200 लाख करोड़ रुपये के पार निकलने में लगभग सात साल लग गए थे और फरवरी 2021 में यह माइलस्टोन हासिल हुआ था. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का सम्मिलित एमकैप जुलाई 2023 में 300 लाख करोड़ रुपये के पार निकला था और अब अप्रैल 2024 में आंकड़ा 400 लाख करोड़ रुपये के पार निकल चुका है. यानी 100 से 200 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने में बीएसई को जहां सात साल लग गए थे, वहीं उसने महज 9 महीने में 300 से 400 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा हासिल कर लिया है.

ये भी पढ़ें: संकट के बीच विस्तारा को राहत, एअर इंडिया भेजने वाली है ये जरूरी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
Share Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
लोन रिकवरी पर RBI के नए नियम, बदसुलूकी पर बैंक देंगे हर घंटे 250 रुपए का हर्जाना
लोन रिकवरी पर RBI के नए नियम, बदसुलूकी पर बैंक देंगे हर घंटे 250 रुपए का हर्जाना
सुबह- सुबह कितने का मिल रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आज का एलपीजी रेट
सुबह- सुबह कितने का मिल रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आज का एलपीजी रेट
फिर बढ़े पेट्रोल के दाम? जानें आपके शहर में कितने का हुआ पेट्रोल- डीजल
Petrol- Diesel Price Today: फिर बढ़े पेट्रोल के दाम? जानें आपके शहर में कितने का हुआ पेट्रोल- डीजल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget