एक्सप्लोरर

Vistara Crisis: संकट के बीच विस्तारा को राहत, एअर इंडिया भेजने वाली है ये जरूरी मदद

Vistara Crisis: विस्तारा को करीब दो सप्ताह से पायलटों की कमी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. अब उसे समूह की ही एअर इंडिया से जरूरी मदद मिलने जा रही है

टाटा समूह की विमानन कंपनी विस्तारा को दो सप्ताह से चले आ रहे संकट से कुछ राहत मिल सकती है. समूह की ही विमानन कंपनी एअर इंडिया संकट में फंसी विस्तारा को उबारने के लिए जरूरी मदद भेजने वाली है.

डेपुटेशन पर मिलेंगे एअर इंडिया के पायलट

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, एअर इंडिया की ओर से विस्तारा को ए320 फैमिली के विमानों को उड़ाने के लिए पायलट भेजे जाएंगे. नैरो बॉडी वाले इन विमानों को उड़ाने के लिए एअर इंडिया के पायलट डेपुटेशन पर विस्तारा भेजे जाएंगे. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद एअर इंडिया के पायलटों को विस्तारा के विमान उड़ाने के लिए बहाल किया जा सकेगा.

इस तरह बढ़ा विस्तारा का संकट

विस्तारा के सामने अभी पायलटों की कमी का संकट खड़ा हो गया है, जिसके चलते उसे सैकड़ों उड़ानों को रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा है. दरअसल विस्तारा के कई पायलटों ने सैलरी के नए स्ट्रक्चर समेत विभिन्न कारणों से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है. वहीं कई पायलट मास लीव पर चल गए हैं. इस संकट की शुरुआत पिछले सप्ताह की शुरुआत में हुई और सिर्फ 3 दिनों में ही विस्तारा की 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गईं. इस पूरे महीने के लिए विस्तारा की करीब 10 फीसदी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. विस्तारा अभी हर रोज करीब 350 उड़ानों का परिचालन करती है.

20-25 फीसदी बढ़ चुका है किराया

विस्तारा के जिन पायलटों ने इस्तीफा दिया है और मास लीव पर गए हैं, उनमें से ज्यादातर ए320 एयरक्राफ्ट उड़ाने वाले फर्स्ट ऑफिसर हैं. विस्तारा के बेड़े में काफी संख्या में ए320 एयरक्राफ्ट हैं, जिन्हें कंपनी मुख्य तौर पर घरेलू उड़ानों में इस्तेमाल करती है. कंपनी की करीब 10 फीसदी डेली फ्लाइट कैंसिल होने के चलते विमानन यात्रियों को भी परेशानी हो रही है, क्योंकि विभिन्न रूट पर किराए में 20-25 फीसदी की तेजी आ चुकी है.

मिल सकते हैं 30 से ज्यादा पायलट

सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया से जिन पायलटों को डेपुटेशन पर विस्तारा भेजा जा सकता है, उनकी संख्या 30 से ज्यादा हो सकती है. एअर इंडिया के कुछ पायलट पहले से ही डेपुटेशन पर विस्तारा के विमानों को उड़ा रहे हैं. पहले से तैनात पायलट वाइड बॉडी बोइंग 787 विमानों को उड़ा रहे हैं. उनकी संख्या 24 है. अब पहली बार नैरा बॉडी ए320 विमानों के लिए भी विस्तारा को एअर इंडिया से डेपुटेशन पर पायलट मिलने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: दालों की कीमतों पर लगाम लगाने की कवायद, केंद्र सरकार ने लिया ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
Petrol Price: पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget