एक्सप्लोरर

Niranjan Hiranandani: 32 हजार करोड़ से ज्यादा की दौलत, लेकिन लोकल ट्रेन से ऑफिस जाते हैं मुंबई के ये बिजनेस टाइकून

Niranjan Hiranandani Net Worth in Rupees: निरंजन हीरानंदानी रियल एस्टेट सेक्टर के बड़े कारोबारी हैं और उनकी गिनती भारत के सबसे अमीर लोगों में की जाती है...

अरबपतियों की लग्जरी लाइफस्टाइल के किस्से आपने भी खूब सुने होंगे. अरबों की दौलत रखने वाले धनकुबेरों के पास महंगे प्राइवेट जेट से लेकर दुनिया की सबसे महंगी-महंगी कारों का कलेक्शन आम बात है. आज हम आपको एक ऐसे अरबपति की कहानी बता रहे हैं, जिनके पास हजारों करोड़ रुपये की दौलत है, लेकिन उसके बाद भी वह मुंबई लोकल की सवारी कर ऑफिस जाते दिख जाते हैं...

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह कहानी है रियल स्टेट सेक्टर के नामी बिजनेस टाइकून निरंजन हीरानंदानी की. हीरानंदानी ग्रुप के को-फाउंडर एवं मैनेजिंग डाइरेक्टर निरंजन हीरानंदानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वायरल वीडियो में वह मुंबई लोकल की सवारी करते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि वीडिया उस दौरान का है, जब हीरानंदानी मुंबई लोकल की सवारी कर उल्हासनगर स्थित अपने दफ्तर जा रहे हैं.

इतनी है हीरानंदानी की नेटवर्थ

हीरानंदानी को इस तरह मुंबई लोकल की सवारी करते देख हर कोई हैरान है. हीरानंदानी की बात करें तो उनकी गिनती देश के चोटी के अमीरों में की जाती है. 2023 की हुरुन की लिस्ट के हिसाब से निरंजन हीरानंदानी भारत के 50 सबसे अमीर लोगों में शामिल थे. उनकी नेटवर्थ 32 हजार करोड़ रुपये से ज्यदा बताई जाती है. उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है.

इस कारण की मुंबई लोकल की सवारी

स्वाभाविक है कि किसी इंसान के पास हजारों करोड़ रुपये की बेशुमार दौलत हो, पास में महंगी-महंगी कारों का शानदार कलेक्शन हो और उसके बाद भी दफ्तर जाने के लिए मुंबई लोकल की सवारी करे, तो लोग हैरान हो जाएं. हीरानंदानी के इस सफर का कारण है मुंबई का कुख्यात ट्रैफिक. मुंबई का ट्रैफिक बहुत बदनाम है, क्योंकि कई बार लोग रास्ते में फंस जाते हैं और घंटों बर्बाद हो जाते हैं. ऐसे में हीरानंदानी ने समय बचाने के लिए मुंबई लोकल की सवारी करना पसंद किया.

हीरानंदानी ने बताया अपना अनुभव

हीरानंदानी ने अपने इस अनोखे सफर की झलकियों को खुद भी शेयर किया. इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अनुभव को इनसाइटफुल बताया. वीडियो के साथ वह लिखते हैं- टाइम बचाते हुए, ट्रैफिक को मात देते हुए शहर की लाइफलाइन से एसी कोच में मुंबई से उल्हासनगर का सफर करना इनसाइटफुल पर्सनल एक्सनीरियंस रहा.

आपको बता दें कि मुंबई के कुख्यात ट्रैफिक से बचने के लिए हर रोल लाखों लोग मुंबई लोकल की सवारी कर ऑफिस जाते हैं. इस कारण मुंबई लोकल को देश की आर्थिक राजधानी की लाइफलाइन भी कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: नए साल का शानदार तोहफा, आज से इन लोगों को सिर्फ 450 रुपये में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget