एक्सप्लोरर

LPG Cylinder: नए साल का शानदार तोहफा, आज से इन लोगों को सिर्फ 450 रुपये में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

450 Rupees LPG Cylinder: इस योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को सामान्य दर की तुलना में लगभग आधे भाव पर एलपीजी सिलेंडर का लाभ मिलने जा रहा है...

आज ये नया साल शुरू हो चुका है और पूरे देश में लोग इसे अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं. कुछ लोगों के लिए तो साल 2024 की शुरुआत ही शानदार हुई है. साल के पहले दिन जहां पूरे देश में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हुए हैं, वहीं कुछ लोगों के लिए आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम महज 450 रुपये हो गए हैं.

चुनाव के दौरान किया गया था वादा

हम बात कर रहे हैं राजस्थान की, जहां हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ है और नए मुख्यमंत्री की अगुवाई में नई सरकार का गठन हुआ है. हालिया विधानसभा चुनाव में केंद्र में सत्ताधारी भाजपा को राजस्थान में भी बहुमत प्राप्त हुआ. उसके बाद भजन लाल शर्मा राज्य के नए मुख्यमंत्री बनाए गए. चुनाव के दौरान भाजपा ने 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देन का वादा किया था, जिसे नए साल की शुरुआत से पूरा किया जा रहा है.

आधे दाम पर सिलेंडर रिफिलिंग

नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा था कि 450 रुपये में गैस सिलेंडर के वादे पर 1 जनवरी 2024 से अमल होगा. अब यह बहुप्रतीक्षित तारीख आ चुकी है. ऐसे में जिन लोगों को इस रियायती गैस सिलेंडर योजना का लाभ मिलना है, उनके लिए साल की शुरुआत बहुत अच्छी हुई है. उन्हें अब बाकियों के मुकाबले लगभग आधे दाम पर ही गैस सिलेंडर मिलने वाले हैं.

साल भर में मिलेंगे 12 बार सिलेंडर

इस योजना का लाभ गरीब परिवारों की महिलाओं को मिलेगा. जो महिलाएं बीपीएल श्रेणी में हैं यानी गरीबी रेखा से नीचे हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी सस्ती गैस सिलेंडर योजना के हकदार होंगे. इस योजना के तहत सभी लाभार्थियों को एक साल में 12 सिलेंडर सस्ती दर पर मिलेंगे. यानी योजना के लाभार्थी एक साल में 12 बार 450-450 रुपये में सिलेंडर रिफिल करा सकेंगे.

इस तरह से मिलेगा योजना का लाभ

राजस्थान सरकार ने योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए एक खास मुहिम की शुरुआत की है, जिसे विकसित भारत संकल्प यात्रा नाम दिया गया है. इस यात्रा के तहत जगह-जगह शिविर लगाए जाएंगे और उनके माध्यम से 39 जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंचाई जाएंगी, जिनमें रियायती गैस सिलेंडर योजना भी एक है. इसका लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को शिविर में जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. उसके बाद हर बार सिलेंडर रिफिल कराने के बाद लाभार्थियों के खाते में सब्सिडी की रकम भेजी जाएगी.

ये भी पढ़ें: नए साल की पहली तारीख, आज से पर्सनल फाइनेंस के नियमों में हुए ये 5 बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: किचन में कभी नहीं रुकेगी गैस! कैसे 63,810 टन LPG प्लान बदलेगा आपकी रसोई?
किचन में कभी नहीं रुकेगी गैस! कैसे 63,810 टन LPG प्लान बदलेगा आपकी रसोई?
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget