एक्सप्लोरर

Stock Market Update: उठापटक के बाद सेंसेक्स-निफ्टी मामूली गिरावट के साथ हुआ बंद, मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में लौटी रौनक

Nifty IT Index: शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक आईटी स्टॉक्स में खरीदारी के चलते आई है. निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1000 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ है.

Stock Market Closing On 23 October 2024: बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में तेज उठापटक के बाद सेंसेक्स-निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है. हालांकि मिड-कैप और स्मॉल-कैप स्टॉक्स में शानदार खरीदारी लौटी जिसमें पिछले दो कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 138 अंकों की गिरावट के बाद 80081 अंकों पर बंद हुआ है. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37 अंकों की गिरावट के साथ 24,435 अंकों पर क्लोज हुआ है. 

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स 

आज के कारोबार में बीएसई पर कुल 4031 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई जिसमें 2189 स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए जबकि 1742 शेयर गिरावट के साथ क्लोज हुए. 100 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 8 स्टॉक्स तेजी के साथ और 22 गिरकर बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में 18 तेजी के साथ और 32 गिरकर क्लोज हुए. तेजी वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस 4.90 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.14 फीसदी, टाटा कंज्यूमर 1.78 फीसदी, बजज ऑटो 1.75 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.26 फीसदी, टीसीएस 1.24 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है जबकि गिरने वाले स्टॉक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.22 फीसदी, सन फार्मा 2.69 फीसदी, आईशर मोटर्स 2.07 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस 1.86 फीसदी, पावर ग्रिड 1.84 फीसदी गिरकर क्लोज हुआ है. 

सेक्टरोल अपडेट 

आज के ट्रेड में आईटी स्टॉक्स में खरीदारी के चलते निफ्टी का आईडी इंडेक्स 983 अंकों के उछाल के साथ 42,222 पर बंद हुआ है. इसके अलावा एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में तेजी रही. लेकिन ऑटो, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, मेटल्स, फार्मा और बैंकिंग स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बीते दो दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गई. निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 360 और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 225 अंकों के उछाल के साथ क्लोज हुआ है. 

मार्केट कैप में उछाल 

आज के सत्र में आईटी स्टॉक्स और मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी के चलते मार्केट कैपिटलाइजेशन में उछाल देखने को मिला है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 445.39 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है जो पिछले सत्र में 444.45 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के सेशन में मार्केट कैप में 94000 करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है.  

ये भी पढ़ें 

Anil Ambani Stocks: अनिल अंबानी के स्टॉक्स में बंपर उछाल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर- रिलायंस पावर के शेयरों में लगा अपर सर्किट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
Gold Silver Price: आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget