एक्सप्लोरर

Anil Ambani Stocks: अनिल अंबानी के स्टॉक्स में बंपर उछाल, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर- रिलायंस पावर के शेयरों में लगा अपर सर्किट

Reliance Group Shares: रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर दोनों ही कंपनियों के शेयरों में 5 फीसदी के उछाल के बाद अपर सर्किट लग गया है.

Anil Ambani Stocks: मंगलवार 22 अक्टूबर, 2024 को अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure) ने ये एलान किया कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड (Reliance Defence Limited) (Explosives), गोला-बारूद (Ammunition) और छोटे हथियार (Small Arms) बनाएगी. और इसका असर बुधवार के सेशन में अनिल अंबानी के स्टॉक्स पर देखने को मिला है. रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ((Reliance Infrastructure Share Price) और रिलायंस पावर (Reliance Power Share Price) के शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते दोनों ही स्टॉक्स में अपर सर्किट लग गया है. 

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के स्टॉक में 5 फीसदी के उछाल के बाद अपर सर्किट लग गया है और शेयर 12.70 रुपये या 5 फीसदी के उछाल के साथ 267.25 रुपये पर जा पहुंचा है. रिलायंस पावर का शेयर 1.92 रुपये या 5 फीसदी के उछाल के साथ 40.35 रुपये पर कारोबार कर रहा है. हाल के दिनों में रिलायंस इंफ्रा के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली है. 2024 में स्टॉक ने 28 फीसदी, एक साल में 53 फीसदी, 2 वर्ष में 92 फीसदी और 5 वर्ष में 900 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. रिलायंस पावर के शेयर ने 2024 में 73 फीसदी, एक साल में 140 फीसदी और 5 वर्ष में 1100 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.    

हाल के दिनों में अनिल अंबानी से जुड़ी दोनों ही कंपनियां खबरों में रही हैं. सितंबर 2024 में रिलायंस पावर ने कहा था कि कंपनी पूरी तरह डेट-फ्री हो चुकी है. रिलायंस पावर ने विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड के गारेंटर के तौर पर उसपर बकाये 3872.04 करोड़ रुपये कर्ज को चुका दिया था. तो रिलायंस इंफ्रा ने 3831 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाते हुए कहा था कि अब कंपनी पर केवल 475 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है. 

2 अक्टूबर, 2024 को रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) ने ये एलान किया कि कंपनी भूटान (Bhutan) में 1270 मेगावाट के बिजली प्रोडक्शन के लिए सोलर (Solar) और हाइड्रोपावर (Hydropower Project) प्रोजेक्ट्स लगाएगी. भूटान में क्लीन और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में निवेश के लिए रिलायंस ग्रुप ने रिलायंस एंटरप्राइजेज (Reliance Enterprises) के नाम से नई कंपनी भी बनाई है. 

अब अनिल अंबानी की कंपनी ने ये एलान किया है कि विस्फोटक,  गोला-बारूद और छोटे हथियार बनाने के लिए सबसे महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 10000 करोड़ रुपये के निवेश से बड़ी इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट (Largest Integrated Project) लगाएगी. इसी एलान के बाद समूह के दोनों ही लिस्टेड स्टॉक पर निवेशक टूट पड़े हैं. 

ये भी पढ़ें 

Anil Ambani Update: अनिल अंबानी की डिफेंस कंपनी बनाएगी विस्फोटक, गोला-बारूद और छोटे हथियार, 10000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget