एक्सप्लोरर

Consumer Rights: दुकानदार कस्टमर से कैरी बैग के पैसे मांगे करें शिकायत! तुरंत होगी कार्रवाई

Charging for Carry Bags: केंद्र सरकार ने ग्राहकों की राइट्स को ध्यान में रखते हुए कई तरह के नियम बनाएं हैं और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 को भी लागू किया है.

NCDRC Strict on Charging for Carry Bags: त्योहारी सीजन (Festive Season) की शुरुआत के साथ ही लोग मार्केट में आजकल जमकर शॉपिंग कर रहे हैं. बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां (E-Commerce Company) अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव सेल (Festive Sale) लगा रही हैं. मगर आज भी देश में बड़ी संख्या में लोग दुकानों से जाकर शॉपिंग करना पसंद करते हैं. ऐसे में ग्राहकों के हक को सुरक्षित रखने के लिए सरकार का कंज्यूमर फोरम (consumer forum) समय-समय पर नए रूल्स लेकर आता रहता है. देश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें कई मॉल और स्टोर्स ग्राहकों से कैरी बैग के बदले में चार्ज वसूलते हैं.कंज्यूमर फोरम ने दो साल पहले यह आदेश जारी किया था कि अब कोई भी दुकानदार ग्राहकों से कैरी बैग के लिए पैसे नहीं वसूल सकता है, लेकिन बहुत सी कंपनियां इस नियम का पालन नहीं कर रही है.

हाल ही में कंज्यूमर फोरम (Consumer Forum) ने देश की बड़ी कंपनी बिग बाजार (Big Bazaar) पर ग्राहकों से कैरी बैग के लिए अलग से चार्ज वसूलने के लिए जुर्माना लगाया है. इससे पहले कंपनी  पर 2 साल पहले फोरम ने 10,000 रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया था. इसके साथ ही ग्राहक को कैरी बैग के 18 रुपये और और मानसिक परेशानी के लिए 500 रुपये का जुर्माना देने का भी आदेश दिया था.

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 क्या है?
केंद्र सरकार ने ग्राहकों की राइट्स को ध्यान में रखते हुए कई तरह के नियम बनाएं हैं और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 को भी लागू किया है. इस नियम के जरिए सरकार दुकानदारों को रेगुलेट करने की कोशिश करती है और ग्राहकों के हितों की रक्षा करती है. अगर किसी उपभोक्ता किसी दुकानदार या कंपनी के खिलाफ कोई दर्ज करानी है तो वह इस कंज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज करवा सकता हैं. अगर कोई आपसे कैरी बैग के लिए अलग से पैसे मांगता है तो आप इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं क्योंकि कैरी बैग के लिए पैसे मांगना दंडनीय है.

इस तरह कर सकते हैं शिकायत-
आप जब भी बिलिंग काउंटर (Billing Counter) पर अपने सामान का बिल बनवाते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके बिल में दुकानदार ने कैरी बैग के चार्जेज तो नहीं ऐड किए हैं. इसके लिए आप बिल पेमेंट (Bill Payment) से पहले इसकी अच्छी तरह से जांच कर लें. अगर आपसे कैरी बैग के लिए पैसे लिए जा रहे हैं तो आप इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम में कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Vande Bharat Goods Train: वंदे भारत की तर्ज पर ही भारतीय रेल शुरू करेगा हाई-स्पीड मालगाड़ियां! सामानों की होगी सुपर-फास्ट डिलीवरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget