एक्सप्लोरर

Vande Bharat Goods Train: वंदे भारत की तर्ज पर ही भारतीय रेल शुरू करेगा हाई-स्पीड मालगाड़ियां! सामानों की होगी सुपर-फास्ट डिलीवरी

Vande Bharat Train: 13 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है. पीएम ने इस ट्रेन को ऊना स्टेशन से रवाना किया है.

Vande Bharat Goods Train: बदलते वक्त के साथ ही भारतीय रेलवे (Indian Railway) की सेवाओं में कई बड़े बदलाव आए हैं. पिछले कुछ वक्त में कई सेमी-हाई स्पीड (Semi-High Speed Train) ट्रेन वंदे भारत की शुरुआत की है. अब रेलवे माल ढुलाई सर्विस (Freight Services of Indian Railway)  को भी तेज बनाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर तेज स्पीड वाली मालगाड़ियों की शुरुआत करने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय रेलवे अपनी पकड़ बड़े वैल्यू वाले ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Transport System) पर बनना चाहता है.

इसके लिए वह इस तरह की मालगाड़ियों की शुरुआत करने की प्लानिंग कर रहा है. पिछले कुछ वक्त में पार्सल सर्विस में तेजी देखी जा रही है. ऐसे में भारतीय रेलवे सुपर-फास्ट पार्सल सेवाओं की शुरुआत करने की प्लानिंग कर रहा है. इससे देश के दूसरे बिजनेस पर भी बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इसके लिए रेलवे वंदे-भारत ट्रेन के लिए बने प्लेटफॉर्म पर 'फ्रेट ईएमयू रोलिंग स्टॉक' का यूज करेगा. इसमें ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गुजर सकती है.

ट्रेन को ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार किया जाएगा डिजाइन
आपको बता दें कि फिलहाल रेलवे इस ट्रेन को दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई के बीच चलाने की प्लानिंग कर रहा है. इसके साथ ही इन मालगाड़ियों को ग्लोबल स्टैंडर्ड (Global Standard) के अनुसार ही डिजाइन किया जाएगा, जिसमें सेफ्टी का खास ख्याल रखा जाएगा. इस मालगाड़ी में 1,800 मिमी चौड़े ऑटोमेटिक स्लाइडिंग प्लग डोर होंगे. पैलेटों के सुरक्षित और आसान संचालन के लिए रोलर फ्लोर सिस्टम होगा. मालगाड़ी की कुल पेलोड कैपेसिटी 264 टन होगी. इस मालगाड़ी का निर्माण भारत में ही होगा. वहीं, इसे वैश्विक कीमतों से बहुत कम कीमत में बनाने का लक्ष्य है. यह मालगाड़ी भारत के पार्सल सिस्टम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

आज लॉन्च हुई चौथी वंदे भारत ट्रेन
आपको बता दें कि 13 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Train) को हरी झंडी दिखा दी है. पीएम ने इस ट्रेन को ऊना स्टेशन से ट्रेन को रवाना किया है. यह ट्रेन दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश जाएगी. अब दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर 3 घंटे से कम वक्त में पूरा किया जा सकेगा. वहीं पिछले महीने भी पीएम ने गांधीनगर से मुंबई के बीच में वंदे भारत एक्सप्रेस 2.0 की शुरुआत की थी. इस ट्रेन के सेफ्टी फीचर्स की अगर बात की जाए तो इस ट्रेन में ऑटोमेटिक एंटी-क़ॉलिशन सिस्टम कवच है जो ट्रेन को टक्कर होने से बचाती है.

अब देश में कुल मिलाकर तीन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. केंद्र सरकार का यह लक्ष्य है कि देश में कुल 300 वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए, जिसमें से अगस्त 2023 तक 72 ऐसी नई ट्रेन्स को लॉन्च किया जाना है. इसके साथ ही रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वंदे भारत में स्लीपर कोच लगाने पर भी विचार कर रहा हैं.

ये भी पढ़ें-

Flipkart Diwali Sale: केवल 1,000 रुपये में खरीदे ये शानदार स्मार्टफोन! फ्लिपकार्ट सेल के इस धमाकेदार ऑफर के जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
FDA ने शुरू किया QR कोड वाला सिस्टम, दवा और खाने से जुड़ी शिकायतें होंगी दर्ज
Xप्लेन: इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
इलायची के नाम पर पान मसाला? 'सरोगेट' के खेल में फंसे शाहरूख, अजय और टाइगर
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छोटे दुकानदार हैं यूपीआई के असली हीरो, डिजिटल पेमेंट पर आई सरकारी रिपोर्ट
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP
छप्पड़फाड़ होगी कमाई! आज निवेश के लिए खुल रहे 2 IPO, चेक करें GMP

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget