एक्सप्लोरर

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड्स के निवेशकों को बड़ी राहत, यूनिट्स बेचने के दो दिन बाद ही बैंक खाते में आ जायेंगे पैसे

Mutual Funds Update: एम्फी ने एलान किया कि इक्वविटी स्कीम्स में एक फरवरी 2023 से म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री T+2 सेंटलमेंट साइकिल को लागू हो जाएगा.

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए खुशखबरी है. अब निवेशकों को म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने के ट्रांजैक्शन के तीसरे दिन उनके बैंक खाते में पैसे आ जायेंगे. म्यूचुअल फंड्स हाउसेज को ट्रांजैक्शन के तीन दिनों के भीतर निवेशक के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करना होगा. 

म्यूचुअल फंड के निवेशकों को राहत 

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (Association of Mutual Funds in India) ने एलान किया है कि इक्वविटी स्कीम्स में एक फरवरी 2023 से म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री T+2 सेंटलमेंट साइकिल को लागू करेगा. एम्फी (Amfi) ने प्रेस रिलिज जारी कर ये जानकारी दी है कि आज से शेयर बाजार सभी शेयरों के लिए T+1 सेटलमेंट साइकिल को अपना चुका है जो पहले के मुकाबले एक दिन कम है. म्यूचुअल फंड्स के निवेशकों को इस बेनेफिट का लाभ देने के लिए ये तय किया है कि सभी एसेट मैनेजमेंट कंपनियां इक्विटी स्कीम्स के लिए T+2 रिडेंप्शन पेमेंट साइकिल अपनाएंगी और एक फरवरी 2023 से ये फैसला पूरी तरीके से लागू हो जाएगा.

एएमएफआई के चीफ एक्जीक्यूटिव एन एस वेंकटेश ने कहा, ‘‘एएमएफआई और इसकी सदस्य सभी एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (एएमसी) हमेशा निवेशकों के हित को सबसे आगे रखती हैं. जिस दिन से सेबी ने टी+1  सेंटलमेंट साइकिल के लिए इक्विटी बाजारों के चरणबद्ध संचालन की घोषणा की, तब से इंडस्ट्री रिडेम्पशन पेमेंट साइकल को छोटा करने की तैयारी कर रही है और हमें 1 फरवरी, 2023 से प्रभावी टी+2 पेमेंट साइकिल में बदलाव की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है

म्यूचुअल फंड में T+2 का मतलब ये हुआ कि अगर कोई निवेशक सोमवार को म्यूचुअल फंड के इक्विटी स्कीम में अपने निवेश को बेचता है तो बुधवार को उसके बैंक खाते में पैसा आ जायेंगे जो पहले गुरुवार यानि T+3 सेटलमेंट साइकिल के आधार पर मिला करता था. ए बालासुब्रमण्यम, एमडी और सीईओ आदित्य बिड़ला म्यूचुअल फंड ने कहा कि, ‘‘भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए ‘टी प्लस 1’ सेंटलमेंट साइकिल दुनियाभर में पहला कदम है. एक उद्योग के रूप में, हम अपने म्यूचुअल फंड निवेशकों को लाभ देना चाहते हैं और इसलिए हम इक्विटी फंडों के लिए ‘टी प्लस 2’ रिडेम्पशन भुगतान चक्र को सक्रिय रूप से अपना रहे हैं. 

स्टॉक्स के लिए T+1 सेलटमेंट का नियम लागू 

आपको बता दें 27 जनवरी 2023 से शेयर बाजार में स्टॉक्स खरीदने पर निवेशकों को डिमैट खाते में अगले दिन T+1 सेटलमेंट के आधार पर शेयर्स ट्रांसफर हो जायेंगे तो अगर किसी निवेशक ने डिमैट खाते से शेयर बेचे हैं तो अगले ही दिन बैंक खाते में पैसे आ जायेंगे जो पहले  T+2 यानि ट्रांजैक्शन वाले दिन के दो दिनों के बाद मिला करता था. मोतिलाल ओसवाल फाइनैंशिल सर्विसेज में ब्रोकिंग और डिस्ट्रीब्यूशन के एमडी-सीईओ अजय मेनन ने कहा कि भारत इक्विटी मार्केट में छोटे अवधि के ट्रेड सेटलमेंट साइकिल अपनाने वाला पहला देश होगा. इससे 24 घंटे के भीतर सीमलेस ट्रांजैक्शन को पूरा करने में मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें 

Stocks Crash: हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट का असर, 19 फीसदी तक धड़ाम हुए ये शेयर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget