एक्सप्लोरर

Mutual Fund: निवेशकों को लुभा रहा म्यूचुअल फंड में निवेश, 16 वर्षों में 8 गुना ग्रोथ के साथ 53.4 लाख करोड़ हो गया AUM

Mutual fund Calculator: भारतीय घरेलू बचत में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि वित्त वर्ष 2021 में 7.6 प्रतिशत से वित्त वर्ष 2023 में 8.4 प्रतिशत तक हो गई है.

Mutual Fund AUM: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने एसेट एंडर मैनेजमेंट में शानदार उछाल देखने को मिला है. मई 2008 में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की एसेट एंडर मैनेजमेंट 5.89 लाख करोड़ रुपये थी जो मार्च 2024 में 53.4 लाख करोड़ रुपये तक हो गई है. 

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) और क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय घरेलू बचत में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि वित्त वर्ष 2021 में 7.6 प्रतिशत से वित्त वर्ष 2023 में 8.4 प्रतिशत तक हो गई है. यह वृद्धि इंडस्ट्री की बढ़ती महत्ता और निवेशकों द्वारा इसमें रखे गए विश्वास का प्रमाण है.

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने भारतीय परिवारों और निवेशकों को देश की विकास कहानी का हिस्सा बनने के लिए सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे वेल्थ क्रिएशन और फाइनेंशियल इंक्लूजन के लिए एक मंच उपलब्ध हुआ है. शेयर बाजार में जारी अस्थिरता के बावजूद जनवरी में सभी ओपन-एंडेड स्कीम के लिए एयूएम 0.49 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 66.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

एएमएफआई की रिपोर्ट के अनुसार, म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए मामूली निवेश के साथ भी अनुभवी पेशेवरों द्वारा मैनेज किए जाने वाले डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो से लाभ उठाना संभव बना दिया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडस्ट्री ने डिजिटल लेनदेन में शानदार वृद्धि देखी है, वित्त वर्ष 2024 में सभी म्यूचुअल फंड खरीद का लगभग 90 प्रतिशत डिजिटल चैनलों के माध्यम से किया गया है.

सेबी ने म्यूचुअल फंड लैंडस्केप की इंटीग्रिटी और स्टेबिलिटी को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. एएमएफआई के अध्यक्ष नवनीत मुनोत के अनुसार, नियामक ढांचे ने न केवल निवेशकों की सुरक्षा में मदद की है, बल्कि फंड प्रबंधकों को जवाबदेही और परिचालन के उच्च मानकों का पालन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया है.

उन्होंने कहा, "सेबी ने विश्वसनीय निवेश साधनों के रूप में म्यूचुअल फंड की विश्वसनीयता को मजबूत किया है, जिससे यह सेवानिवृत्ति, आवास, बच्चों की शिक्षा और लंबे समय के लिए वेल्थ क्रिएशन जैसे महत्वपूर्ण जीवन लक्ष्यों की योजना बनाने वाले निवेशकों के लिए पसंदीदा विकल्प बन गए हैं." उन्होंने आगे कहा कि खुदरा निवेशकों ने पूंजी बाजारों को स्थिरता प्रदान करने और म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला निवेशक अब व्यक्तिगत निवेशकों का 25 प्रतिशत से अधिक हिस्सा हैं और कुल एयूएम का 33 प्रतिशत हिस्सा रखती हैं.

ये भी पढ़ें 

मॉर्गन स्टैनली ने कहा, भारत में इकोनॉमिक ग्रोथ पकड़ रही रफ्तार, RBI की नीति से मिल रहा सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget