एक्सप्लोरर

Disney Hotstar: सिर्फ डिज्नी हॉटस्टार को ही चलाएंगे मुकेश अंबानी, जियो सिनेमा का होगा विलय

Reliance Industries: इससे पहले चर्चा यह थी कि कंपनी एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पोर्ट्स के लिए और दूसरा एंटरटेनमेंट सेक्टर के लिए रखना चाहती है. हालांकि, अब एक ही प्लेटफॉर्म चलाने पर राय बन गई है.

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने हाल ही में डिज्नी हॉटस्टार का मालिकाना हक हासिल कर लिया था. अब कंपनी ने फैसला लिया है कि डिज्नी हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) और जियो सिनेमा (JioCinema) का विलय कर दिया जाएगा. इसके बाद नया प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार के नाम से ही काम करेगा. मर्जर के बाद अस्तित्व में आने वाली कंपनी के पास करीब 100 चैनल और 2 स्ट्रीमिंग सर्विस होंगी. 

जियो सिनेमा को अलग से नहीं चलाना चाहती कंपनी 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्टार इंडिया (Star India) और वियाकॉम 18 (Viacom18) के मर्जर के बाद डिज्नी हॉटस्टार ही एकमात्र स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म होगा. कंपनी दो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नहीं चलाना चाहती है. जियो सिनेमा का मर्जर कर दिया जाएगा. स्ट्रीमिंग बिजनेस के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कई विकल्पों पर विचार किया है. पहले चर्चा थी कि दो प्लेटफॉर्म चलाए जाएंगे. इनमें से एक स्पोर्ट्स के लिए होगा और दूसरा एंटरटेनमेंट सेक्टर में काम करेगा. हालांकि, सूत्रों ने दावा किया है कि कंपनी को डिज्नी हॉटस्टार का प्लेटफॉर्म उसकी टेक्नोलॉजी के चलते पसंद आया है. वह इसे ही चलाना चाहते हैं. 

डिज्नी हॉटस्टार के 50 करोड़ डाउनलोड और जियो सिनेमा के 10 करोड़

पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म चलाने के पक्ष में नहीं है. डिज्नी हॉटस्टार के करीब 50 करोड़ डाउनलोड हैं. जियो सिनेमा के डाउनलोड 10 करोड़ हैं. इसी साल फरवरी में रिलायंस और डिज्नी के बीच स्टार और वियाकॉम 18 के मर्जर की डील हुई थी. यह सौदा करीब 8.5 अरब डॉलर का है. इसके चलते देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी भी अस्तित्व में आने वाली है.

जियो सिनेमा में हो गया था वूट ब्रांड के 3 प्लेटफॉर्म का विलय 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, जियो सिनेमा के औसत मासिक यूजर्स 22.5 करोड़ हैं. डिज्नी हॉटस्टार के करीब 33.3 करोड़ औसत मासिक यूजर्स हैं. इस प्लेटफॉर्म को करीब 3.5 करोड़ लोगों ने फीस चुकाकर सब्सक्राइब किया हुआ है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान यह आंकड़ा 6.1 करोड़ सब्सक्राइबर का था. इससे पहले वियाकॉम 18 ने जियो सिनेमा में अपने ब्रांड वूट (Voot) का विलय किया था. इसमें तीन प्लेटफॉर्म थे, जिनके नाम वूट, वूट सेलेक्ट और वूट किड्स थे.

ये भी पढ़ें 

Ola Electric: ओला सीईओ भविष अग्रवाल पर कुणाल कामरा ने फिर बोला हमला, पहले भी हुई थी तीखी भिड़ंत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget