एक्सप्लोरर

Reliance New Plan: आपके घर के नजदीक भी होगी अंबानी की दुकान, जानिए क्या है इंडिया के सबसे अमीर आदमी का प्लान 

Reliance Retail: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस रिटेल ने छोटे शहरों और कस्बों में अपनी फ्रेंचाइजी देने की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने इसे लेकर बड़ी योजना बनाई है

Reliance Retail: देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने एक बार फिर से बाजार में उथलपुथल मचाने की तैयारी कर ली है. उनकी कंपनी रिलायंस रिटेल देश की सबसे बड़ी कपड़े बेचने वाली कंपनी है. इसके 4000 से ज्यादा स्टोर देशभर में हैं. रिलायंस ट्रेंड्स (Reliance Trends) फिलहाल सबसे बड़ी रिटेल फैशन चेन है. अब कंपनी अपने लगभग 500 नए स्टोर टियर-2 और 3 जैसे छोटे शहरों और कस्बों में भी खोलने वाली है. इसके लिए कंपनी फ्रेंचाइजी बांटेगी. 

ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी कंपनी 

रिलायंस रिटेल ने छोटे शहरों और कस्बों में पकड़ बनाने के लिए ‘फैशन वर्ल्ड बाय ट्रेंड्स (Fashion World by Trends)’ के नाम से ये नए स्टोर खोलेगी. मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी पहली बार स्टोर फॉर्मेट में उतरने जा रही है. कंपनी ने बिजनेस मॉडल भी तैयार कर लिया है. फ्रेंचाइजी मॉडल अपनाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक रिलायंस ट्रेंड्स की पहुंच बनाई जाएगी. कंपनी को वी मार्ट रिटेल से सीधी टक्कर लेनी पड़ेगी. 

फ्रेंचाइजी बांटेगी रिलायंस ट्रेंड्स 

कंपनी जानती है कि हर जगह अपना स्टोर खोलना आसान नहीं है. ऐसे में जिन जगहों पर कंपनी का स्टोर नहीं है, वहां फ्रेंचाइजी बांटी जाएगी. कंपनी ने हाल ही में सिलिगुड़ी, धुले और औरंगाबाद में ‘फैशन वर्ल्ड बाय ट्रेंड्स’ स्टोर खोले हैं. कंपनी का मानना है कि छोटे और मध्यम स्तर वाले शहरों के लोगों का जीवन स्तर तेजी से बढ़ रहा है. यहां के लोग भी ब्रांडेड कपड़े चाहते हैं. ऐसे में यह सही समय है अपने ब्रांड को तेजी से इन लोगों को पहुंचाने का.

2600 ट्रेंड्स स्टोर खोल चुकी है कंपनी 

फिलहाल रिलायंस के छोटे शहरों में करीब 2,600 ट्रेंड्स स्टोर्स हैं. हालांकि, ‘फैशन वर्ल्ड बाई ट्रेंड्स’ स्टोर इनसे बिलकुल अलग होगा. ऐसे स्टोर्स सिर्फ 5000 स्क्वायर फीट एरिया में भी खोले जा सकेंगे. ट्रेंड्स के स्टोर काफी बड़े होते हैं. योजना के मुताबिक, इसी महीने कंपनी 20 ऐसे स्टोर खोल देगी. साल 2024 में 100 से ज्यादा स्टोर खुलेंगे. ये सभी उन्हीं शहरों में होंगे जहां अभी ट्रेंड्स के स्टोर नहीं हैं. अगर अच्छी रही तो एक ही शहर में ज्यादा स्टोर भी खोले जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Sundar Pichai: सुंदर पिचई ने ऐतिहासिक छंटनी पर एक साल बाद जताया अफसोस, 12 हजार कर्मचारियों की गई थी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget