एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी ने '2G मुक्त 5G युक्त' देश की बात की, लॉन्च किया दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन | जानें रिलायंस AGM की 10 बड़ी बातें

आरआईएल की एजीएम का इंतजार निवेशकों से लेकर आम लोगों तक को होता है. मुकेश अंबानी हर साल एजीएम में कुछ न कुछ बड़ा ऐलान करते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ बड़ी घोषणाएं की है.

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 44वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मुकेश अंबानी ने कई अहम बातें कही हैं. आरआईएल की एजीएम का इंतजार निवेशकों से लेकर आम लोगों तक को होता है. मुकेश अंबानी हर साल एजीएम में कुछ न कुछ बड़ा ऐलान करते हैं. इस बार भी उन्होंने कुछ बड़ी घोषणाएं की है. हम आपको बता रहे हैं मुकेश अंबानी के भाषण की 10 बड़ी बातें:-

आरआईएल के मानवीय प्रयासों ने दी खुशी
मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछली वार्षिक आम बैठक के बाद से हमारी व्यापार और वित्तीय सफलता अपेक्षाओं से अधिक रही है. लेकिन इस कठिन समय के दौरान आरआईएल के मानवीय प्रयासों ने हमें हमारे व्यावसायिक प्रदर्शन से ज्यादा खुशी दी है.

नए एनर्जी बिजनेस का ऐलान
2016 में, हमने भारत में डिजिटल डिवाइड को खत्म करने के उद्देश्य से Jio लॉन्च किया था. अब, 2021 में, हम भारत और विश्व स्तर पर हरित ऊर्जा विभाजन को पाटने के उद्देश्य से अपना नया एनर्जी बिजनेस शुरू कर रहे हैं.

सऊदी अरामको के चेयरमैन रिलायंस बोर्ड में शामिल
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा, “मैं सऊदी अरामको के अध्यक्ष और पीआईएफ के गवर्नर यासिर अल-रुमायन का रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल होने का स्वागत करता हूं. उनका हमारे बोर्ड में शामिल होना रिलायंस के अंतर्राष्ट्रीयकरण की शुरुआत है.”

जियो फोन नेक्स्ट का ऐलान
मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि Google और Jio टीमों ने संयुक्त रूप से एक सफल स्मार्टफोन - JIOPHONE NEXT विकसित किया है. यह पूरी तरह से फीचर्ड स्मार्टफोन है जो Google और Jio दोनों के एप्लिकेशन के पूरे सूट को सपोर्ट करता है.

10 सितंबर को लॉन्च होगा JIOPHONE NEXT
अंबानी ने कहा, “JIOPHONE NEXT, Jio और Google द्वारा संयुक्त रूप से विकसित Android OS के एक ऑप्टिमाइज्ड वर्जन द्वारा संचालित है. यह अल्ट्रा-किफायती है और अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है. यह गणेश चतुर्थी, 10 सितंबर से बाजार में उपलब्ध होगा.”

‘दुनिया का सबसे किफायती फोन होगा’
रिलायंस इंडस्ट्री के चैयरमेन ने कहा, “और जैसा कि आप Jio से उम्मीद करते आए हैं, यह मेरा वादा है कि JIO PHONE Next न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर सबसे किफायती स्मार्टफोन में से एक होगा.”

‘5जी पर कर रहे हैं काम’
मुकेश अंबानी ने कहा कि  हम 5G इको सिस्टम विकसित करने और 5G उपकरणों की एक सीरीज विकसित करने के लिए हम वैश्विक भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं.

'भारत को बना रहे हैं 5G युक्त'
जियो न सिर्फ भारत को 2G मुक्त बनाने के लिए काम कर रहा है, बल्कि 5G युक्त भी कर रहा है. जियो डाटा खपत के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर का नेटवर्क बन गया है. रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 630 करोड़ जीबी डेटा प्रतिमाह की खपत होती है. पिछले साल के मुकाबले यह 45 फीसदी अधिक है.

रिटेल सेक्टर में बड़ी सफलता
आरआईएल चेयरमैन ने कहा कि 8 में से 1 भारतीय रिलांयस रिटेल से शॉपिंग करते हैं. रिलांयस रिटेल का सबसे तेजी के साथ कारोबार बढ़ा है. उन्होंने कहा कि पिछले साल 1500 नए स्टोर खोले गए. Apparel Biz में 1 साल में 18 करोड़ यूनिक बिके. कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स में स्थिति मजबूत हुई.

रिलायंस रिटेल ने 65000 नए जॉब पैदा किए
मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि रिटेल सेक्टर में रिलांयस अगले 3 साल में करीब 10 लाख लोगों को नौकरियां देगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक साल में रिलायंस रिटेल ने 65000 नए जॉब पैदा किए हैं और इसके स्टाफ की संख्या बढ़कर अब 2 लाख से भी ज्यादा हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget