एक्सप्लोरर

Jio Financial: 49 पर्सेंट तक ले जा सकते हैं विदेशी निवेश, मुकेश अंबानी की फाइनेंस कंपनी को मिली सरकार से मंजूरी

Jio Financial Foreign Investment: वित्त मंत्रालय ने मुकेश अंबानी की फाइनेंस कंपनी को विदेशी निवेश बढ़ाकर 49 फीसदी तक ले जाने की मंजूरी दी है. अभी कंपनी में 17.55 फीसदी विदेशी निवेश है...

मुकेश अंबानी की फाइनेंस कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को सरकार ने विदेशी निवेश बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस फाइनेंस कंपनी में विदेशी निवेश को बढ़ाकर 49 फीसदी तक ले जाना संभव हो गया है.

वित्त मंत्रालय ने दी कंपनी को ये मंजूरी

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने अंबानी की फाइनेंस कंपनी को विदेशी निवेश बढ़ाने की यह मंजूरी दी. कंपनी ने बताया कि डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स ने उसे कुल विदेशी निवेश (एफपीआई समेत) को फुली डायलुटेड बेसिस पर पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल के 49 फीसदी तक ले जाने की मंजूरी दी है.

अभी जियो फाइनेंशियल में इतना विदेशी निवेश

शेयर बाजार पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस समूह की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के 53 फीसदी पब्लिकली फ्लोट शेयरों में विदेशी निवेशकों के पास 17.55 फीसदी हिस्सेदारी है. खबर सामने आने के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में यह शेयर ग्रीन जोन में ट्रेड कर रहा था. शुरुआती सेशन में शेयर 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 330 रुपये के पास पहुंचा हुआ था.

पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज से हुई अलग

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लगभग एक साल पहले स्वतंत्र अस्तित्व में आई है. पहले कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की यूनिट के तौर पर काम करती थी. उसे जुलाई 2023 में रिलायंस इंडस्ट्रीज से डिमर्ज किया गया. उसके बाद से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज स्टैंडअलोन नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में काम कर रही है.

तेजी से दायरा बढ़ा रही है कंपनी

मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने हालिया महीनों में अपने कारोबार के दायरे का विस्तार किया है. कंपनी ने हाल ही में म्यूचुअल फंड के अगेंस्ट लोने देने और टू-व्हीलर समेत ऑटो इंश्योरेंस देने की शुरुआत की है. इसके लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने कई इंश्योरेंस कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है. कंपनी शिप लीजिंग बिजनेस की भी शुरुआत कर चुकी है. कुछ ही समय पहले कंपनी ने ब्लैकरॉक के साथ मिलकर एसेट मैनेजमेंट के सेगमेंट में एंट्री की है. 

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी नहीं, इनके पास हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे ज्यादा शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget