एक्सप्लोरर

Ambani Family: मुकेश अंबानी नहीं, इनके पास हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे ज्यादा शेयर

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज को मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी ने शुरू किया था. मुकेश अंबानी का पूरा परिवार इस कंपनी में हिस्सेदार है.

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं एमडी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) देश के सबसे रईस इंसान हैं. उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर लोगों में भी होती है. उनके पिता धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) द्वारा शुरू की गई रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का कारोबार आज रिफाइनिंग, तेल एवं गैस, पेट्रोकेमिकल्स, टेलीकॉम, रिटेल और मीडिया समेत कई सेक्टर में फैल चुका है. हालांकि, हैरत की बात यह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी मुकेश अंबानी के पास नहीं है. कंपनी की असली बॉस उनकी मां कोकिलाबेन अंबानी हैं. उनके पास ही रिलायंस इंडस्ट्रीज की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है. 

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 123.7 अरब डॉलर

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति फिलहाल 123.7 अरब डॉलर (10 लाख करोड़ रुपये से अधिक) है. रिलायंस के प्रमोटर अंबानी फैमिली (Ambani Family) के पास लगभग लगभग 50.39 फीसदी हिस्सेदारी है. शेष 49.61 फीसदी शेयर एफआईआई और कॉर्पोरेट निकाय सहित सभी शेयरधारकों के पास हैं. देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) की रिलायंस इंडस्ट्रीज में 6.49 फीसदी हिस्सदारी है.

कोकिलाबेन अंबानी के पास 0.24 फीसदी हिस्सेदारी

मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी (Kokilaben Ambani) के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 1,57,41,322 शेयर हैं, जो कि कंपनी की लगभग 0.24 फीसदी हिस्सेदारी है. कोकिलाबेन अंबानी की कुल संपत्ति लगभग 18000 करोड़ रुपये है. मुकेश अंबानी के तीन बच्चों आकाश अंबानी (Akash Ambani), ईशा अंबानी (Isha Ambani) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) के पास 80,52,021 शेयर हैं, जो कंपनी में लगभग 0.12 फीसदी हिस्सेदारी है.

शादी के बंधन में बंध गए अनंत और राधिका

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई, शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में हुई है. इस शादी को यादगार बनाने के लिए मुकेश अंबानी ने जमकर पैसा खर्च किया है. उन्होंने पूरी दुनिया से नामी-गिरामी लोगों को भारत बुलाया था. इससे पहले दो बार अंबानी फैमिली ने प्री-वेडिंग फंक्शन भी आयोजित किए थे. 

ये भी पढ़ें 

Paytm Crisis: पेटीएम के इस बड़े निवेशक को 1200 करोड़ रुपये का घाटा, फिर भी बेच डाली पूरी हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget