एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी ने खरीदा 1000 करोड़ रुपये का एरोप्लेन, देश में किसी के पास नहीं यह अनूठा विमान 

Reliance Industries Private Jet: रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास अब कुल 10 प्राइवेट जेट हो गए हैं. इनमें 2 हेलीकॉप्टर भी हैं. मुकेश अंबानी का नया विमान दिल्ली पहुंच चुका है. इसे जल्द ही मुंबई लाया जाएगा.

Reliance Industries Private Jet: देश के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने अब अपने प्राइवेट जेट के बेड़े में एक ऐसा हवाई जहाज शामिल किया है. जो फिलहाल देश में किसी के पास नहीं है. उन्होंने देश के पहले बोइंग 737 मैक्स 9 (Boeing 737 MAX 9) को करीब 1,000 करोड़ रुपये में खरीदा है. इस एरोप्लेन को दुनिया के सबसे महंगे हवाई जहाजों में गिना जाता है. 

किसी भी भारतीय द्वारा खरीदा गया यह सबसे महंगा जहाज

मुकेश अंबानी का यह बोइंग एरोप्लेन अल्ट्रा लॉन्ग रेंज तक उड़ान भरने के लिए जाना जाता है. यह अभी तक किसी भी भारतीय द्वारा खरीदा गया सबसे महंगा जहाज है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के बेड़े में इसके अलावा 9 और प्राइवेट जेट हैं. भारत लाने से पहले स्विट्जरलैंड में इस बिजनेस जेट केबिन और इंटीरियर में कई तरह के मॉडिफिकेशन किए गए हैं. साथ ही इसकी वहां कई टेस्ट फ्लाइट भी हुई हैं. यह विमान स्विट्जरलैंड के बासेल मुलहाउस फ्राइबर्ग एयरपोर्ट (BSL Airport) पर 13 अप्रैल, 2023 को पहुंच गया था. 

दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा है विमान, जल्द आएगा मुंबई 

इस विमान को बासेल से दिल्ली 28 अगस्त, 2024 को लाया गया. इसने 9 घंटे में 6,234 कमी की दूरी तय की. फिलहाल मुकेश अंबानी का यह विमान दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) के कारगो टर्मिनल के पास खड़ा हुआ है. इसे जल्द ही मुंबई ले जाया जाएगा. यह विमान एक ही उड़ान में 6,355 नॉटिकल मील की दूरी तय कर सकता है. बोइंग ने इसकी कीमत 11.85 करोड़ डॉलर (करीब 980 करोड़ रुपये) रखी है. इसमें मॉडिफिकेशन का खर्च शामिल नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुकेश अंबानी ने इस विमान पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं.

मुकेश अंबानी के बड़े में हैं ये एरोप्लेन और हेलीकॉप्टर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास इसे मिलाकर 10 प्राइवेट जेट हो गए हैं. इनमें एक एयरबस ए319 एसीजे (Airbus A319 ACJ) है. यह 18 साल से सर्विस में है. इसके अलावा 2 बॉम्बार्डियर ग्लोबल 5000 जेट (Bombardier Global 5000) भी हैं. इसके अलावा बॉम्बार्डियर ग्लोबल 5000 जेट (Bombardier Global 6000), डसॉल्ट फाल्कन 900एस (Dassault Falcon 900s), एम्ब्रायर ईआरजे 135 (Embraer ERJ-135), डॉफिन हेलीकॉप्टर (Dauphin Helicopter) और सिकोरस्की एस76 (Sikorsky S76) लग्जरी हेलीकॉप्टर भी है. इन्हें छोटे रूट पर इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें 

HDFC बैंक की सब्सिडियरी HDB का आईपीओ हुआ मंजूर, 2500 करोड़ रुपये पर लगा सकेंगे दांव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget