एक्सप्लोरर

HDFC बैंक की सब्सिडियरी HDB का आईपीओ हुआ मंजूर, 2500 करोड़ रुपये पर लगा सकेंगे दांव 

HDB Financial Services: इस आईपीओ के जरिए एचडीएफसी बैंक 10 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी बेच सकता है. यह आईपीओ इसी साल के अंत तक आने की उम्मीद है.

HDB Financial Services: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी (HDFC Bank) की तरफ से एक और आईपीओ मार्केट में आने वाला है. एचडीएफसी बैंक की नॉन बैंकिंग सब्सिडियरी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज (HDB Financial Services) के बोर्ड ने कंपनी को 2,500 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. यह आईपीओ इसी साल दिसंबर या वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही तक मार्केट में आ सकता है. 

आईपीओ में 2500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी होंगे 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के इस आईपीओ में 2500 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करने के साथ ही मौजूदा निवेशकों को ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम करने का मौका भी मिलेगा. इस आईपीओ को लेकर कई महीनों से अटकलें लगाई जा रही थीं. इस कंपनी में एचडीएफसी बैंक की 94.64 फीसदी हिस्सेदारी है. रिपोर्ट के मुताबिक, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज फिलहाल इस आईपीओ के लिए बैंकरों को नियुक्त करने में जुटी हुई है. फिलहाल मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley), बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America) और नोमुरा (Nomura) जैसे विदेश बैंक और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities), एक्सिस कैपिटल (Axis Capital) और आईआईएफएल (IIFL) जैसी कंपनियां इस दौड़ में आगे चल रही हैं. 

एचडीएफसी बैंक बेच सकता है 10 से 15 फीसदी हिस्सेदारी

एचडीबी फाइनेंस के लिए एचडीएफसी बैंक को 78 हजार करोड़ रुपये से 87 हजार करोड़ रुपये की वैल्यूएशन मिलने की उम्मीद है. यह अनुमानित प्राइस टू बुक वैल्यू से करीब 5 गुना है. बैंक इस आईपीओ के जरिए अपनी करीब 10 से 15 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकता है. उसे उम्मीद है कि इससे 7,800 से 8,700 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं. इससे कंपनी के पास पर्याप्त पूंजी हो जाएगी.

बजाज हाउसिंग फाइनेंस की दमदार लिस्टिंग से आया भरोसा 

एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज को लिस्टेड करने का निर्णय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अक्टूबर, 2022 में दिए गए आदेश की वजह से लिया गया है. इसके तहत आरबीआई ने सभी अपर लेयर एनबीफसी (Upper Layer NBFC) को 3 साल के अंदर लिस्ट करने का आदेश सुनाया था. आईपीओ की मंजूरी बजाज हाउसिंग फाइनेंस (Bajaj Housing Finance) की बंपर लिस्टिंग के तुरंत बाद आई है. इस लिस्टिंग से कंपनी का मार्केट कैप 1.4 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है.

ये भी पढ़ें 

International Labour Organization: भारत में स्टाफ से कराया जा रहा कमरतोड़ काम, ओवर वर्क करवाने में दुनिया में दूसरे नंबर पर हम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुद्दे नहीं बचे, इसलिए मदरसे-मस्जिदों में कैमरे की मांग...', इसहाक गोरा का अरुण गोविल पर हमला
'मुद्दे नहीं बचे, इसलिए मदरसे-मस्जिदों में कैमरे की मांग', इसहाक गोरा का अरुण गोविल पर हमला
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, मृतकों के परिवार को सरकार देगी 2 लाखका मुआल्
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, बढ़ा हादसे में मरने वालों की संख्या
Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुद्दे नहीं बचे, इसलिए मदरसे-मस्जिदों में कैमरे की मांग...', इसहाक गोरा का अरुण गोविल पर हमला
'मुद्दे नहीं बचे, इसलिए मदरसे-मस्जिदों में कैमरे की मांग', इसहाक गोरा का अरुण गोविल पर हमला
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
जॉब पर समय से पहले आना पड़ा भारी, परेशान बॉस ने नौकरी से निकाला- अब अदालत पहुंची महिला, यूजर्स हैरान
जॉब पर समय से पहले आना पड़ा भारी, परेशान बॉस ने नौकरी से निकाला- अब अदालत पहुंची महिला, यूजर्स हैरान
टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं देने होंगे पैसे, ये वाला नियम जानते हैं आप?
टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं देने होंगे पैसे, ये वाला नियम जानते हैं आप?
Embed widget