एक्सप्लोरर

Morgan Stanley ने घटाया भारत का ग्रोथ रेट, 7.9 फीसदी की दर से होगा विकास

Morgan Stanley: अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली (morgan stanley rating agency) ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7.9 प्रतिशत कर दिया है.

Morgan Stanley: अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी मॉर्गन स्टेनली (morgan stanley rating agency) ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 7.9 प्रतिशत कर दिया है. कच्चे तेल की कीमतों पर रूस-यूक्रेन संघर्ष के असर को देखते हुए यह बदलाव किया गया है. मॉर्गन स्टेनली के विश्लेषकों ने भारत में मुद्रास्फीति (Inflation rate) के अनुमान को भी बढ़ाकर छह प्रतिशत कर दिया है जो कि भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के संतोषजनक दायरे का ऊपरी स्तर है. इसके अलावा मौजूदा घटनाक्रम की वजह से मुद्रास्फीतिजन्य मंदी की आशंका भी जताई है.

बयान जारी कर दी जानकारी
ब्रोकरेज फर्म ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारा मत है कि मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव बाह्य जोखिमों को बढ़ा रहे हैं और अर्थव्यवस्था के लिए मुद्रास्फीति-जनित मंदी की आशंका भी पैदा हो रही है.’’ मुद्रास्फीति-जनित मंदी का आशय ऐसी स्थिति से है जब उत्पादन या वृद्धि में गतिहीनता आ जाए और मुद्रास्फीति भी ऊंचे स्तर पर बनी रहे.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
विश्लेषकों ने चक्रीय पुनरुद्धार का रुझान कायम रहने की उम्मीद जताते हुए कहा कि ऐसा थोड़ा नरमी के साथ ही जारी रहेगा. उन्होंने भारत पर भू-राजनीतिक तनावों का कई तरह से असर पड़ने का जिक्र करते हुए कहा कि तेल एवं अन्य जिंसों के दामों में वृद्धि, व्यापार में गिरावट और कारोबारी धारणा को पहुंचे नुकसान से वित्तीय परिस्थितियां बिगड़ने की आशंका है.

क्रिसिल ने भी जारी की रेटिंग
मॉर्गन स्टेनली के उलट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत का वृद्धि दर अनुमान 7.8 प्रतिशत पर बरकरार रखा है. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा कि बुनियादी ढांचा खर्च पर सरकार के जोर और निजी पूंजीगत व्यय बढ़ने से 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economic Growth) की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहेगी. रेटिंग एजेंसी (Crisil ratings) ने हालांकि आगाह किया कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और जिंसों की बढ़ती कीमतों की वजह से वृद्धि के नीचे जाने का जोखिम बन सकता है. 

यह भी पढ़ें:
Privatization: बड़ी खबर! जल्द ही BPCL, NMDC समेत कई पब्लिक सेक्टर यूनिट हो जाएंगी प्राइवेट, जानें क्या है सरकार का प्लान?

Gold Price खुशखबरी! सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, चांदी भी करीब 1950 रुपये फिसली, जल्दी से चेक करें लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Import Duty: सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है?
भारत में महंगा क्यों बिकता है iPhone, 1 लाख के फोन में कितना पैसा कंपनी को और कितना सरकार को जाता है?
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत
करोड़ों में खेल गए 1 लाख लगाने वाले, 10000% के तूफानी रिटर्न से चमकी निवेशकों की किस्मत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget