एक्सप्लोरर

Gold Price खुशखबरी! सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, चांदी भी करीब 1950 रुपये फिसली, जल्दी से चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Price Today Delhi: लगातार कई दिनों की तेजी के बाद आज सोने की कीमतों में करीब 1000 रुपये और चांदी की कीमतों में करीब 1950 रुपये की गिरावट देखने को मिली है.

Gold Price Today: विधानसभा चुनाव नतीजों के दिन सोने और चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. अगर आपका भी गोल्ड खरीदने का प्लान है तो इस समय खरीदारी करने का सही मौका है. लगातार कई दिनों की तेजी के बाद आज सोने की कीमतों में करीब 1000 रुपये और चांदी की कीमतों में करीब 1950 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. HDFC Securities ने इस बारे में जानकारी दी है. 

सोने की कीमतों में गिरावट
आपको बता दें इंटरनेशनल मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. आपको बता दें दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में 992 रुपये की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद सोने की कीमत 52,635 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हई है. वहीं, इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी भी 1949 रुपये फिसली
इसके अलावा अगर आज चांदी की कीमतों की बात करें तो आज चांदी की कीमत भी 1,949 रुपये लुढ़ककर 69,458 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है जो पिछले कारोबारी सत्र में 71,407 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है हाल?
घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विधानसभा चुनावों के परिणामों के समर्थन से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे की तेजी के साथ 76.42 रुपया प्रति डॉलर पर बंद हुआ. इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव गिरावट दर्शाता 1,983 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था तथा चांदी 25.50 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही.

HDFC Sec के एक्सपर्ट की राय
एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.30 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 1,983 डॉलर प्रति औंस रह गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘रूस और यूक्रेन के बीच टकराव के संभावित राजनयिक समाधान निकलने की उम्मीद से चिंताएं कम होने के कारण बुधवार को सोने में बिकवाली देखी गई.’’

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘आरंभिक कारोबार में रिकॉर्ड स्तर पर रहने के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई.’’

चेक करें अपने शहर का रेट
आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा. 

चेक कर लें सोना असली है या नकली
सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:
Kotak Mahindra Bank के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! आपने भी करा रखी है FD तो हो गया ये बड़ा बदलाव, जल्दी करें

Pension Scheme में पैसा लगाने वाले निवेशकों की संख्या 22 फीसदी बढ़ी, PFRDA ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार, पहले महंगाई ने तोड़ी कमर; अब ईरान में जंग के बीच लगा एक और झटका
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार, पहले महंगाई ने तोड़ी कमर; अब ईरान में जंग के बीच लगा एक और झटका
डॉलर की मजबूती और तेल के दाम में आग से सहमा रुपया, धड़ाम से गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
डॉलर की मजबूती और तेल के दाम में आग से सहमा रुपया, धड़ाम से गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा
Gold-Silver Price: उधर तेल की बढ़ी कीमत, इधर महंगा हुआ सोना; जानें आज कितनी है 10 ग्राम की कीमत?
उधर तेल की बढ़ी कीमत, इधर महंगा हुआ सोना; जानें आज कितनी है 10 ग्राम की कीमत?
Share Market Today: शेयर बाजार की बिगड़ती जा रही हालत, 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 280 अंक नीचे
शेयर बाजार की बिगड़ती जा रही हालत, 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 280 अंक नीचे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
Live: 'मैंने हमेशा सभी को सुना, कभी किसी को रोका नहीं...', सदन में ओम बिरला ने कहा- नियमों से ऊपर कोई नहीं
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget