एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी...और गिर गई भारतीय शेयर बाजार की ये दिग्गज कंपनियां

अगर मेटल कंपनियों के शेयर ट्रंप के टैरिफ लगाने की धमकी के कारण धड़ाम हुए हैं, तो यह समझ से परे है. क्योंकि, भारत से अमेरिका में स्टील या एल्युमिनियम का बहुत कम एक्सपोर्ट होता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में स्टील और एल्युमिनियम के एक्सपोर्ट पर 25 फीसदी टैरिफ का एलान करते ही भारतीय शेयर बाजार के मेटल स्टॉक्स में हाहाकार मच गया. एक-एक कर बड़ी मेटल कंपनियां धराशायी होने लगीं. वेदांत और सेल के शेयर 4.5 फीसदी तक गिर गए. ये सोमवार को सबसे बड़ी लूजर कंपनियों में शुमार हो गए.

टाटा स्टील, नालको, जेएसडब्लू स्टील और हिंडालको के शेयर भी 1.5 से लेकर 3.3 फीसदी तक गिरे. टाटा स्टील और जेएसडब्लू स्टील का तो निफ्टी 50 स्टॉक्स में सबसे खराब परफॉर्मेंस रहा. निफ्टी मेटल इंडेक्स सोमवार को तीन फीसदी तक गिरा. 2025 की यह चौथी सबसे बड़ी गिरावट रही. इससे पहले 6 जनवरी, 13 जनवरी और 27 जनवरी को यह तीन फीसदी तक मेटल इंडेक्स गिरा था. 

भारत से यूएस बहुत कम होता है मेटल एक्सपोर्ट

अगर भारतीय शेयर बाजारों में मेटल कंपनियों के शेयर ट्रंप के टैरिफ लगाने की धमकी के कारण धड़ाम हुए हैं, तो यह समझ से परे है. क्योंकि, भारत से अमेरिका में स्टील या एल्युमिनियम का बहुत कम एक्सपोर्ट होता है. टैरिफ लगने के बाद भी इंडियन मेटल कंपनियों को कम चैलेंज होंगे. यहां तक कि कुल कमाई में भी प्रॉफिट मार्जिन घटने का हिस्सा बहुत थोड़ा होगा.

हो सकता है कि मेटल कंपनियों के व्यापक हित पर असर को देखते हुए इन्वेस्टर के सेंटीमेंट इससे प्रभावित हुए हों. हालांकि, इस साल पहले भी तीन बार मेटल स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल चुकी है. इसलिए स्टील कंपनियों के शेयर टूटने को केवल ट्रंप के बयान से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है.

निवेशकों को है डर, कहीं कम न हो जाए मेटल कंपनियों का वैल्यूएशन

निवेशकों के मन में कहीं न कहीं डर बैठ गया है कि आने वाले दिनों में स्टील और एल्युमीनियम कंपनियों के वैल्यूएशन कम हो सकते हैं. जानकारों का मानना है कि अमेरिका में एक्सपोर्ट बंद होने या टैरिफ लगने पर वहां इसके दाम बढ़ जाएंगे. इस कारण ग्लोबल मार्केट में अमेरिका को छोड़कर बाकी सारे मार्केट में सप्लाई बढ़ता हुआ नजर आएगा. अगर सप्लाई बढ़ेगा तो इसका प्रभाव इनकी कीमतों पर भी दिखेगा. ऐसे में कंपनियों का वैल्यूएशन भी कम हो सकता है.

ये भी पढें: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को करारा जवाब देने जा रहा है भारत, जमीन पर उतरने जा रहा है EFTA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget