एक्सप्लोरर

Meta Expense: जुकरबर्ग कम करेंगे डोनाल्ड ट्रंप से दूरी! फेसबुक शपथ-ग्रहण में खर्च करेगा 10 लाख डॉलर

मार्क जुकरबर्ग के इस कदम को उनकी डोनाल्ड ट्रंप से करीबी बढ़ाने की कोशिश मानी जा रही है. ट्रंप ने कभी जुकरबर्ग को जेल भेजने की धमकी दी थी, हालांकि अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं.

Mark Zuckerberg: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ-ग्रहण समारोह में फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग की अगुवाई वाली कंपनी मेटा 10 लाख डॉलर खर्च करेगी. जुकरबर्ग के इस कदम को उनकी ट्रंप से करीबी बढ़ाने की कोशिश मानी जा रही है. ट्रंप ने कभी जुकरबर्ग को जेल भेजने की धमकी दी थी. 2021 में ट्रंप के चुनाव हारने के बाद ह्वाइट हाऊस में हुई हिंसा के बाद जुकरबर्ग ने ट्रम्प के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया था. यह प्रतिबंध दो साल बाद 2023 में हटाया गया. इस वजह से ट्रम्प और जुकरबर्ग के रिश्ते खराब हो गए थे.

मार्क जुकरबर्ग ने चुनाव से पहले ट्रम्प का समर्थन नहीं किया था. हालांकि उन्होंने ट्रम्प पर हुए जानलेवा हमले को लेकर ट्रम्प की प्रतिक्रिया की तारीफ की थी और उनके लिए प्रार्थना भी की थी. इसके बावजूद ट्रम्प लगातार जुकरबर्ग पर जुबानी हमले करते रहे हैं. 2024 के चुनाव अभियान के दौरान ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में जुकरबर्ग के लिए जुकरबक्स कहा था. 

जुकरबर्ग के रुख में आया है बदलाव

अमरीकी मीडिया की ओर से गुरुवार को कहा गया कि मेटा का यह कदम ट्रम्प के प्रति जुकरबर्ग के रुख में आए बदलाव का प्रतीक है. जैसे-जैसे रिपब्लिकन व्हाइट हाउस और कांग्रेस दोनों पर नियंत्रण करने की तैयारी कर रहे हैं, टेक कंपनियों के सीईओ अपनी रणनीतियों को नए सिरे से तैयार कर रहे हैं. ट्रम्प के आलोचक रहे अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने भी हाल ही में उनकी जीत पर बधाई दी थी. इससे पहले भी जुकरबर्ग ट्रम्प के साथ नजदीकी संबंध बनाने के लिए मार-ए-लागो में निजी रात्रिभोज का आयोजन कर चुके हैं.

इस मौके पर मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रम्प प्रशासन के प्रमुख लोगों से बातचीत की, जिसमें विदेश मंत्री के लिए उनके नामित सीनेटर मार्को रुबियो भी शामिल थे. अमेरिका की टेक इंडस्ट्रीज का रिपब्लिकन नेताओं के साथ हमेशा मतभेद रहा है. खासकर ट्रम्प सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के हमेशा आलोचक रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Vedanta: अनिल अग्रवाल की कंपनी ने ऐसा क्या कर दिया एलान कि रॉकेट हो गए वेदांता के शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चकाचौंध से दूर, बिजनेस में सुपर एक्टिव: जानिए कौन हैं टाटा ग्रुप की कमान थामने वाली माया टाटा?
चकाचौंध से दूर, बिजनेस में सुपर एक्टिव: जानिए कौन हैं टाटा ग्रुप की कमान थामने वाली माया टाटा?
'मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए', अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किसे घुमाया फोन और दे दिए 15 करोड़
'मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए', अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किसे घुमाया फोन और दे दिए 15 करोड़
Gold- Silver Price Today: सोने में फिर आई तेजी, चांदी के लिए देने होंगे कितने रुपए, खरीदारी से पहले जान लें आज का भाव
Gold- Silver Price Today: सोने में फिर आई तेजी, चांदी के लिए देने होंगे कितने रुपए, खरीदारी से पहले जान लें आज का भाव
Share Market: आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 78000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी 36 अंक ऊपर
आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, 78000 के करीब पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी 36 अंक ऊपर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था 11 साल की मासूम का शव
पश्चिम बंगाल में बलात्कार और हत्या के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, बोरी में मिला था मासूम का शव
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget