एक्सप्लोरर

शानदार तेजी का सिलसिला जारीः सेंसेक्स 115 अंक उछलकर 29,647 पर बंद

नई दिल्लीः आज मार्च वायदा सीरीज की एक्सपायरी का दिन था और शेयर बाजार में जबर्दस्त तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. हालांकि दिन भर बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहा लेकिन कारोबार खत्म होते समय सेंसेक्स-निफ्टी 0.25 फीसदी की अच्छी बढ़त दिखाकर बंद होने में कामयाब रहे हैं. आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी रही जिसकी बदौलत बाजार में तेजी रही. बैंकिंग, ऑटो, रियल्टी, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स और पावर शेयरों में खरीदारी से बाजार में रौनक छाई और जबर्दस्त तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है.

कैसी रही बाजार की चाल? आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 115.99 अंक यानी 0.39 फीसदी की उछाल के साथ 29,647.42 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 29.95 अंक यानी 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 9,173.75 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज बाजार में एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स बढ़त के हरे निशान के साथ बंद हुए हैं और बाकी सेक्टर्स में अच्छी तेजी के साथ बंद मिला है. मेटल शेयरों में 0.30 फीसदी और फार्मा शेयरों में 0.12 फीसदी की कमजोरी रही. आईटी शेयर मामूली 0.10 फीसदी नीचे बंद हुए और एपएमसीजी शेयर 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ.

आज चढ़ने वाले शेयरों में सबसे ज्यादा रियलटी शेयर 1.84 फीसदी की उछाल के साथ बंद होने में कामयाब रहा है. वहीं बैंक निफ्टी में में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है. निजी बैंक शेयरों में 0.81 फीसदी और पीएसयू बैंक में 0.78 फीसदी की तेजी रही. वहीं आज फाइनेंशियल शेयरों में 0.67 फीसदी की जोरदार मजबूती के साथ बंद मिला है. आज सर्विस सेक्टर में 0.6 फीसदी ऊपर कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के कारोबार के दौरान 32 शेयरों में बढ़त के हरे निशान के साथ बंद मिला और बाकी 28 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. चढ़ने वाले शेयरों में अदानी पोर्ट्स में 6.23 फीसदी की तेजी रही और आयशर मोटर्स 2.65 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ है. गेल का शेयर 2.32 फीसदी चढ़कर बंद हुआ और एचडीएफसी बैंक 2.20 फीसदी की उछाल के साथ बंद हो पाया है. इसके अलावा इंडसइंड बैंक में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है.

आज निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में आइडिया 1.80 फीसदी की गिरावट दिखाकर बंद हुआ है. बीएचईएल में 1.64 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार बंद हुआ है और कोल इंडिया 1.53 फीसदी और बॉश का शेयर 1.51 फीसदी नीचे बंद हुआ है. टाटा स्टील 1.42 फीसदी और ओेएनजीसी 1.36 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुए हैं. एक्सिस बैंक का शेयर आज 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?
Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?
महंगा हुआ लोन, इन दो बैंकों ने बढ़ा दिए रेट्स, जानिए EMI पर क्या होगा असर
महंगा हुआ लोन, इन दो बैंकों ने बढ़ा दिए रेट्स, जानिए EMI पर क्या होगा असर
5800 रुपया महंगा हुआ सोना, 13200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत; महज 72 घंटे में रॉकेट सा चढ़ा भाव
5800 रुपया महंगा हुआ सोना, 13200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत; महज 72 घंटे में रॉकेट सा चढ़ा भाव

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget