एक्सप्लोरर

Manmohan Singh Died: लाइसेंसी राज खत्म किया, आर्थिक पतन से बचाया, वित्त मंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने किए थे ये बड़े काम

Manmohan Singh Death News: 1991 में जब वित्त मंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने बजट पेश किया तो उसे युगांतकारी बजट कहा गया. इस बजट ने देश की आर्थिक विकास की रफ्तार को तेज किया.

Manmohan Singh Death News: भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले देश के पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का गुरुवार रात 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें 26 दिसंबर को ही एम्स में भर्ती कराया गया था. चलिए, इस खबर में जानते हैं कि वित्त मंत्री रहते हुए, उन्होंने कैसे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया था.

खत्म हो गया था विदेशी मुद्रा भंडार

बात साल 1991 की है. जून के महीने में देश के सामने विदेशी मुद्रा भंडार का संकट खड़ा हो गया था. हालत ऐसी हो गई थी कि देश सिर्फ 20 दिनों का तेल और खाने का सामान ही मंगा सकता था. देश के विदेशी मुद्रा भंडार में सिर्फ एक अरब डॉलर की रकम बची थी. इससे इसके अलावा मोटा विदेशी कर्ज अलग से हो गया था. आपको बता दें, नवंबर 1990 से जून 1991 तक सात महीनों के लिए देश में चंद्रशेखर की सरकार थी.

सामने आते हैं मनमोहन सिंह

21 जून 1991. देश को नया प्रधानमंत्री मिल चुका था, पीवी नरसिम्हा राव. हालांकि, जब पीवी नरसिम्हा राव प्रधानमंत्री बने तो ऐसा लग रहा था कि भारत विदेशी कर्ज तय समय पर नहीं चुका पाएगा और डिफ़ॉल्टर घोषित हो जाएगा. पीवी नरसिम्हा राव की सरकार को और देश को इस संकट से निकालने के लिए तत्कालीन वित्त मंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कई बड़े फैसले लिए आर्थिक सुधार किए. इसके बाद ना सिर्फ विदेशी मुद्रा भंडार भरा, बल्कि गिरवी रखे सोने को भी वापस छुड़ाया गया.

लाइसेंसी राज खत्म किया

1991 में जब वित्त मंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने बजट पेश किया तो उसे युगांतकारी बजट कहा गया. इस बजट ने ना सिर्फ देश की आर्थिक विकास की रफ्तार को तेज किया, बल्कि लाइसेंसी राज को खत्म कर आर्थिक उदारीकरण के युग की शुरुआत भी की. सबसे बड़ी बात कि यह बजट उस वक्त पेश किया गया था जब देश आर्थिक पतन की ओर जा रहा था. इस बजट में निर्यात को लेकर भी कई कदम उठाए गए थे. सबसे बड़ा कदम था सीमा शुल्क को 220 फीसदी से घटाकर 150 फीसदी करना. इससे विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी भारत में बढ़ी.

ये भी पढ़ें: Manmohan Singh Death News: मनमोहन सिंह या पीएम मोदी, GDP, विदेसी कर्ज और मुद्रास्फीति से समझिए कब क्या रहे आंकड़े

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget