एक्सप्लोरर

Honasa Consumer IPO: मामाअर्थ के निवेशकों को लगा झटका, लिस्टिंग के दो दिनों बाद आईपीओ प्राइस से नीचे फिसला स्टॉक

Mamaearth IPO: न्यू एज कंपनियों के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को निराश करने वालों में अब मामाअर्थ भी शामिल हो गया है जिसका स्टॉक इश्यू प्राइस से नीचे जा फिसला है.

Honasa Consumer Slips Below IPO Price: दो दिन पहले ही स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने वाली मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड के निवेशकों को गुरूवार के कारोबारी सत्र में बड़ा झटका लगा है. लिस्टिंग के दो दिनों के बाद होनासा कंज्यूमर का स्टॉक अपने आईपीओ प्राइस से करीब 8 फीसदी नीचे गिरकर 298.35 रुपये पर जा फिसला. बाजार बंद होने पर स्टॉक 6.33 फीसदी की गिरावट के साथ 302.10 रुपये पर क्लोज हुआ है. यानि आईपीओ में जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुआ उन्हें 22 रुपये प्रति शेयर का नुकसान हो रहा है. 

7 नवंबर 2023 को होनासा कंज्यूमर के आईपीओ की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई थी. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इश्यू प्राइस से महज 6 रुपये ज्यादा प्राइस पर स्टॉक की लिस्टिंग हुई. पहले दिन शेयर स्टॉक बाजार बंद होने पर 337 रुपये पर क्लोज हुआ. लिस्टिंग के अगले दिन 8 नवंबर को स्टॉक अपने इश्यू प्राइस के करीब 322.50 रुपये पर क्लोज हुआ. पर लिस्टिंग के दो दिनों बाद स्टॉक 5 फीसदी से भी ज्यादा गिरावट के साथ इश्यू प्राइस से नीचे जा फिसला है. कंपनी ने आईपीओ के जरिए बाजार से 1700 करोड़ रुपये जुटाये थे. 

होनासा कंज्यूमर के महंगे आईपीओ प्राइस को लेकर शुरू से सोशल मीडिया में सवाल उठते रहे थे. तब आलोचकों को जवाब देते हुए कंपनी की को-फाउंडर गजल अलघ ने जवाब देते सोशल मीडिया पर लिखा ' कर्म किए जा, कमेंट की चिंता मत कर.' आईपीओ को रिटेल और गैर संस्थागत निवेशकों की ओर से मिले फीके रेस्पांस पर गजल अलघ ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर लिखा कि होनासा कंज्यूमर बाजार को जीतने में कामयाब होगा. आईपीओ केवल 7.61 गुना ही सब्सक्राइब हुआ था तो रिटेल निवेशकों के रिजर्व कोटा केवल 1.35 गुना सब्सक्राइब हुआ. और अब होनासा कंज्यूमर के स्टॉक के आईपीओ प्राइस से नीचे फिसलने के बाद ऐसा होता दिख नहीं रहा. 

होनासा कंज्यूमर कोई पहली न्यू एज कंपनी नहीं है जो अपने इश्यू प्राइस के नीचे कारोबार कर रही है. पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन और लॉजिस्टिक कंपनी डेल्हीवरी भी अपने आईपीओ प्राइस से नीचे ट्रेड कर रही है. पेटीएम का आईपीओ 2150 रुपये के भाव पर आया था जो फिलहाल आईपीओ प्राइस से 58 फीसदी नीचे 894 रुपये पर कारोबार कर रहा है. डेल्हीवरी का आईपीओ 487 रुपये के इश्यू प्राइस पर आया था जो फिलहाल 16 फीसदी की गिरावट के साथ 408 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है. और अब होनासा कंज्यूमर ने भी अपने निवेशकों को निराश किया है. 

ये भी पढ़ें 

Swiggy IPO: स्विगी 2024 में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग की तैयारी में, लॉन्च कर सकती है आईपीओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?
Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?
महंगा हुआ लोन, इन दो बैंकों ने बढ़ा दिए रेट्स, जानिए EMI पर क्या होगा असर
महंगा हुआ लोन, इन दो बैंकों ने बढ़ा दिए रेट्स, जानिए EMI पर क्या होगा असर
5800 रुपया महंगा हुआ सोना, 13200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत; महज 72 घंटे में रॉकेट सा चढ़ा भाव
5800 रुपया महंगा हुआ सोना, 13200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत; महज 72 घंटे में रॉकेट सा चढ़ा भाव

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget