एक्सप्लोरर

Mahindra Manulife: महिंद्रा मैनुलाइफ के इस नए फंड में निवेश का मौका, डायवर्सिफिकेशन के साथ मिलेगा LTCG का लाभ

Multi Asset Fund: महिंद्रा मैनुलाइफ का यह नया फंड इसी सप्ताह ओपन हुआ है. निवेशकों के पास इस फंड में निवेश करने के लिए 5 मार्च तक का समय है...

म्यूचुअल फंड के निवेशकों के लिए एक बढ़िया मौका आया है. एसेट मैनेजमेंट कंपनी महिंद्रा मैनुलाइफ का एक नया फंड इसी सप्ताह ओपन हुआ है, जो निवेशकों को डायवर्स पोर्टफोलियो के साथ लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स का फायदा दे रहा है. निवेशकों के पास इस फंड में निवेश करने के लिए करीब दो सप्ताह का मौका है.

पांच मार्च तक सब्सक्राइब करने का मौका

महिंद्रा मैनुलाइफ म्यूचुअल फंड के एक स्टेटमेंट के अनुसार, कंपनी ने विभिन्न एसेट क्लास (इक्विटी, डेट और गोल्ड/सिल्वर ईटीएफ यूनिट्स) में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों के लिए मल्टी एसेट एलोकेशन फंड लॉन्च किया है. यह एनएफओ 20 फरवरी को खुला है और पांच मार्च को बंद होने वाला है. उसके बाद में 15 मार्च 2024 से निरंतर बिक्री और पुनर्खरीद के लिए यह फंड फिर से खुल जाएगा.

इस नए फंड के अन्य फायदे

बयान के अनुसार, बाजार की बदलते डायनेमिक्स के आधार पर फंड प्रबंधकों द्वारा एसेट अलोकेशन को नियमित रूप से रीबैलेंस किया जाएगा. इस फंड के साथ म्यूचुअल फंड के निवेशकों को डायवर्स पोर्टफोलियो का लाभ मिलेगा, जिसका उद्देश्य निश्चित आय की स्थिरता, इक्विटी की विकास क्षमता और निवेशकों को इंडेक्सेशन के लाभ के साथ लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (एलटीसीजी) के फायदे दिलाना है.

एक प्रोडक्ट में कई एसेट क्लास

महिंद्रा मैनुलाइफ इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के एमडी एवं सीईओ एंथनी हेरेडिया का कहना है कि उनका यह उत्पाद हर निवेशक के पोर्टफोलियो में शामिल हो सकता है. बाजार हमेशा चुनौतियों के साथ-साथ अवसर भी पेश करेगा और सोच-समझकर एसेट्स क्लास के बीच किया गया डायवर्सिफिकेशन, जोखिम को नजरअंदाज किए बिना अवसर का सर्वोत्तम लाभ उठाने के तरीकों में से एक है. महिंद्रा मैनुलाइफ मल्टी एसेट एलोकेशन फंड निवेशकों को इक्विटी, डेट और गोल्ड/सिल्वर ईटीएफ सहित एक ही उत्पाद में कई एसेट क्लास तक पहुंचने का अवसर देता है.

एसआईपी और लम्पशम्प दोनों विकल्प

यह स्कीम विभिन्न एसेट क्लास का चयन करते समय कई रणनीतियों को जोड़ती है. स्कीम इक्विटी और इक्विटी से संबंधित साधनों का चयन करते समय टॉप-डाउन और बॉटम-अप पद्धतियों का पालन करेगी, जबकि डेट का उपयोग डेट निवेश निर्णय लेने में किया जाएगा. इसमें आप एसआईपी और एकमुश्त राशि दोनों तरह से निवेश कर सकते हैं. जिनके पास अतिरिक्त नकदी है, वे इन स्कीमों में एकमुश्त निवेश पर विचार कर सकते हैं, जबकि अन्य निवेशक एसआईपी का विकल्प चुन सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: ध्यान दें इन छोटी बचत योजनाओं के निवेशक, 31 मार्च तक नहीं किया ये काम तो लगेगी पेनल्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना
कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना
ग्राहक के साथ हुआ ATM फ्रॉड, CCTV फुटेज नहीं दे पाया SBI, अब बैंक देगा भारी मुआवजा
ग्राहक के साथ हुआ ATM फ्रॉड, CCTV फुटेज नहीं दे पाया SBI, अब बैंक देगा भारी मुआवजा

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget