एक्सप्लोरर

MacDonald's, स्टारबक्स, कोका-कोला, PepsiCo ने रूस में कारोबार टेंपरेरी रूप से किया बंद, लोगों पर पड़ेगा बड़ा असर

रूस से कंपनियों के कारोबार हटाने का सिलसिला जारी है और अब मैकडॉनल्ड्स, स्टारबक्स, कोका-कोला, पेप्सिको और जनरल इलेक्ट्रिक जैसे कई ग्लोबल ब्रांड रूस में कारोबार अस्थाई रूप से बंद कर रहे हैं.

Business Shut in Russia: मैकडॉनल्ड्स, स्टारबक्स, कोका-कोला, पेप्सिको और जनरल इलेक्ट्रिक जैसे कई वैश्विक ब्रांड ने घोषणा की है कि वे यूक्रेन पर आक्रमण के जवाब में रूस में अपने व्यापार को अस्थायी रूप से निलंबित कर रहे हैं. 'मैकडॉनल्ड्स' के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) क्रिस केम्पचिंस्की ने कर्मचारियों को भेजे एक पत्र में कहा, ''हमारे सिद्धांतों के अनुसार, हम यूक्रेन में लोगों को हो रही अनावश्यक पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकते.''

मैकडॉनल्ड्स ने दी जानकारी
शिकागो स्थित 'बर्गर' की दिग्गज कम्पनी ने कहा कि वह अस्थायी रूप से 850 स्टोर बंद कर देगी, लेकिन रूस में अपने 62,000 कर्मचारियों को भुगतान करना जारी रखेगी, जिन्होंने ''हमारे मैकडॉनल्ड्स ब्रांड के लिए अपना खून-पसीना लगाया है.''
केम्पचिंस्की ने पत्र में कहा, ''हमारे जैसे वैश्विक ब्रांड के लिए स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण है और चीजों पर विचार करना जरूरी है.''

स्टारबक्स, कोका कोला ने भी रूस में किया कारोबार बंद
'स्टारबक्स' ने भी बीते शुक्रवार को कहा था कि वह अपने 130 रूसी स्टोर से होने वाले लाभ को यूक्रेन में मानवीय राहत प्रयासों के लिए दान कर रहा है. वहीं, 'कोका-कोला' ने भी रूस में अपने कारोबार को निलंबित करने की घोषणा की है, लेकिन इस संबंध में अधिक जानकारी मुहैया नहीं कराई. 'कोक' की साझेदार, स्विट्जरलैंड स्थित 'कोका-कोला हेलेनिक बॉटलिंग कम्पनी' के पास रूस में 10 बॉटलिंग प्लांट हैं, जो इसका सबसे बड़ा बाजार है. 'कोका-कोला हेलेनिक बॉटलिंग कम्पनी' में 'कोक' की 21 फीसदी हिस्सेदारी है.

पेप्सिको और 'जनरल इलेक्ट्रिक ने भी रूस में आंशिक रूप से कारोबार बंद किया
'पेप्सिको' और 'जनरल इलेक्ट्रिक' ने भी रूस में अपना कारोबार आंशिक रूप से बंद करने की घोषणा की है. 'पेप्सिको' ने कहा कि वह रूस में अपने पेय पदार्थ की बिक्री बंद करेगा. वह, वहां हर प्रकार केक पूंजी निवेश और प्रचार गतिविधियों को भी निलंबित करेगा. हालांकि, कम्पनी ने कहा कि वह अपने 20,000 रूसी कर्मचारियों और 40,000 रूसी कृषि श्रमिकों का समर्थन जारी रखने के लिए दूध, बेबी फॉर्मूला और बेबी फूड का उत्पादन जारी रखेगी.

और भी कई बड़ी कंपनियां रूस से वापस लौटीं
'जनरल इलेक्ट्रिक' ने भी एक ट्वीट में बताया कि वह रूस में अपना कारोबार आंशिक रूप से निलंबित कर रहा है. कम्पनी ने कहा कि रूस में मौजूदा बिजली सेवाओं के लिए आवश्यक सामान और चिकित्सा उपकरण संबंधी सेवाएं जारी रहेंगी. इससे पहले, 'केएफसी' और 'पिज्जा हट' की मूल कम्पनी 'यम ब्रांड्स' ने मंगलवार देर रात कहा था कि उसने रूस में कम्पनी के स्वामित्व वाले 70 'केएफसी' रेस्तरां को अस्थायी रूप से बंद करने की योजना बनाई है. साथ ही, वह रूस में सभी 50 'पिज्जा हट' रेस्तरां को बंद करने के लिए एक फ्रेंचाइजी के साथ बातचीत कर रहे हैं.

बर्गर किंग ने भी किया ये एलान
वहीं, 'बर्गर किंग' ने कहा कि वह रूस में अपने 800 स्टोर से होने वाले मुनाफे को राहत प्रयासों के लिए दे रहा है. 'अमेजन' ने मंगलवार को कहा था कि कम्पनी के क्लाउड कंप्यूटिंग नेटवर्क और अमेजन वेब सर्विसेज पर रूस और बेलारूस में नए खाते नहीं बन पाएंगे. गौरतलब है कि रूस ने पिछले महीने यूक्रेन पर हमला कर दिया था, जिसके बाद से वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना और तमाम प्रतिबंधों का सामना कर रहा है.

ये भी पढ़ें

LIC IPO: देश के सबसे बड़े आईपीओ के लिए SEBI ने दिया अप्रूवल, LIC के आईपीओ का DRHP मंजूर- सूत्र

Stock Market Update: सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 53,800 के पार निकला, Nifty भी 16,100 के ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget