एक्सप्लोरर

Stock Market Update: सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 53,800 के पार निकला, Nifty भी 16,100 के ऊपर

शेयर बाजार की शुरुआत आज अच्छे उछाल के साथ हुई और आज बाजार तेजी के हरे निशान के साथ ही कारोबार कर रहा है. आईटी, मीडिया, ऑटो, मेटल शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है.

शेयर बाजार:  घरेलू शेयर बाजार में आज रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं और प्री-ओपनिंग में बाजार की तेजी से ये साफ हो गया है कि आज स्टॉक मार्केट की शुरुआत तेजी के साथ होगी. वैश्विक बाजारों की बात करें तो आज एशियाई बाजार भी अच्छी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. कल भी घरेलू शेयर बाजार अच्छी तेजी के साथ बंद हुआ था.

कैसी हुई बाजार की ओपनिंग
आज घरेलू शेयर बाजार की ओपनिंग देखें तो सेंसेक्स 369 अंकों की तेजी के बाद 53793 पर खुला था और निफ्टी में 65 अंकों की हल्की तेजी के बाद 16,078 पर ट्रेडिंग की शुरुआत हुई थी. आज बाजार में कारोबार खुलते ही सेंसेक्स एकबारगी लाल निशान में फिसल गया था लेकिन तुरंत ही तेजी के हरे निशान में लौट आया. 

Nifty का कैसा है हाल
निफ्टी का हाल देखें तो इसमें 50 में से 15 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा है और 35 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ ट्रेडिंग हो रही है. आज के कारोबार में निफ्टी शुरुआती मिनटों में 15,990 के निचले लेवल तक गया था और ऊपरी स्तरों में 16,082 के लेवल पर आ गया था. बैंक निफ्टी में आज 33,106 के स्तर पर कारोबार देखा जा रहा है और ये 51 अंकों की गिरावट पर बना हुआ है.  

Stock Market Update: सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 53,800 के पार निकला, Nifty भी 16,100 के ऊपर

सेक्टोरियल इंडेक्स को देखें
आज के ट्रेड में बैंक निफ्टी, मेटल और प्राइवेट बैंकों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स तेजी के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. तेजी के सेक्टर्स देखें तो मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा 2.4 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है. हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.42 फीसदी की तेजी है और आईटी शेयरों में 1.35 फीसदी की मजबूती है. फार्मा शेयर 1.30 फीसदी चढ़े हैं. इसके अलावा ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी उछाल पर कारोबार हो रहा है.

 

Stock Market Update: सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 53,800 के पार निकला, Nifty भी 16,100 के ऊपर

किन शेयरों में तेजी
आज के चढ़ने वाले शेयरों में अडानी पोर्ट्स 2.24 फीसदी, इंफोसिस 2.14 फीसदी और टेक महिंद्रा 2.09 फीसदी ऊपर हैं. सन फार्मा 1.96 फीसदी और मारुति 1.86 फीसदी की बढ़त के साथ हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं.

गिरने वाले शेयर्स
एशियन पेंट्स 1.14 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील 0.80 फीसदी गिरे हैं. पावरग्रिड भी 0.80 फीसदी टूटा है और श्री सीमेंट 0.73 फीसदी की गिरावट पर कारोबार कर रहा है. 

प्री-ओपनिंग में बाजार
प्री-ओपनिंग में आज बाजार की चाल देखें तो इसमें अच्छी तेजी देखी जा रही है. बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स बाजार खुलने से पहले 374 अंक यानी 0.70 फीसदी की तेजी के साथ 53,798 पर कारोबार कर रहा था. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 64.50 अंकों की तेजी के साथ 16078 पर ट्रेड देखा जा रहा था.  

ये भी पढ़ें

रूस में डेलॉयट, KPMG सहित चार बड़ी कंसल्टिंग फर्मों ने बंद किया कारोबार, हजारों कर्मचारियों पर आएगा असर

TCS Share Buyback: आज से खुलेगा टीसीएस का शेयर बायबैक, जानें कितना मिलेगा निवेशकों को प्रीमियम और कब तक है ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
Gold Silver Price Today: फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई को बढ़ गए दाम, खरीदारी से पहले जान लें नया रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
LPG Price Today: आज 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने का मिलेगा? जानें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव
Petrol- Diesel Price Today: तेल भरवाने जा रहे हैं? पहले चेक कर लें 10 जुलाई का रेट, कई शहरों में जारी हुए नए भाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget