एक्सप्लोरर

Lockdown 2.0 में आज से इन सर्विसेज के लिए मिलेगी छूट, लें पूरी जानकारी

लॉकडाउन 2.0 में आज से सरकार ने कुछ सर्विसेज के लिए छूट देने पर मंजूरी दे दी है, यहां आप इससे जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के संकट के कारण देश में लॉकडाउन का दूसरा फेज चल रहा है जो कि 3 मई 2020 को खत्म होगा. लॉकडाउन में यूं तो जरूरी सेवाओं के अतिरिक्त सभी सर्विसेज बंद हैं लेकिन आज से सरकार ने कुछ सर्विसेज के लिए राहत दी है. जानिए किन-किन सर्विसेज को सरकार ने पूरी तरह या आंशिक तौर पर खोलने की मंजूरी दी है और इसके लिए एक लिस्ट भी जारी की गई है जिसकी जानकारी आप यहां ले सकते हैं.

खेती से जुड़े गतिविधियों के लिए किसानों को छूट है. फसल कटाई से जुड़े कामों के लिए किसानों और मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग जैसी सारी शर्तों का पालन करते हुए काम करने की मंजूरी दी गई है.

भारत सरकार, राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के दफ्तरों में कर्मचारियों के लिए आंशिक तौर पर लॉकडाउन में छूट दी गई है. सरकारी दफ्तरों में 33 फीसदी तक स्टाफ काम पर जा पाएगा.

उद्योगों और औद्योगिक इकाइयों जिनमें निजी और सरकारी दोनों शामिल हैं, उनको शर्तों के साथ काम करने की अनुमति दी गई है.

कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम आंशिक तौर पर किए जा सकेंगे.

मनरेगा के मजदूरों को आज से काम करने की छूट मिलेगी लेकिन उनके लिए सोशल डिस्टेसिंग के तहत दूरी बनाए रखने और काम करते वक्त मास्क लगाने जैसी शर्तों का पालन करना जरूरी है.

पशु पालन और मछली पालन जैसे कामों के लिए गतिविधियों को संचालित किया जा सकेगा.

सभी हेल्थ सर्विसेज जारी रहेंगी और इसमें AYUSH की सभी सेवाओं के लिए अनुमति रहेगी.

वृक्षारोपण के तहत रबर, कॉफी और चाय जैसे प्लांटेशन के गतिविधियां शुरू होने को मंजूरी मिली. हालांकि इसके लिए 50 फीसदी कामगारों के साथ काम करना होगा.

लघु उद्योगों को कामकाज शुरू करने की अनुमति आज से मिल गई है.

कॉर्पोरेटिव बैंक और हाउसिंग फाइनेंस के कामकाज शुरू हो पाएंगे.

आईटी सेक्टर में 50 फीसदी कर्मचारी काम कर पाएंगे.

फाइनेंशियल सेक्टर और सोशल सेक्टर में आज से सीमित कर्मचारियों के साथ कामकाज हो पाएगा.

सामान की ढुलाई का काम पहले की तरह ही चलता रहेगा.

हालांकि इन सेक्टर्स के लिए सरकार ने कामकाज को सीमित कर्मचारियों के साथ खोलने का मंजूरी दे दी है लेकिन एक बात जो ध्यान रखने वाली है वो ये है कि हर राज्य के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में इन कार्यों के लिए कोई छूट या राहत नहीं होगी. वहां सारी बंदिशें पहले की तरह जारी रहेंगी और सख्ती भी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें

In Details: आज से देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन में रियायत, यूपी के 56 जिलों में गाइडलाइंस के मुताबिक छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉइंट Home Loan में किसी एक की मौत हो जाए तो क्या माफ हो जाएगा कर्ज?
जॉइंट Home Loan में किसी एक की मौत हो जाए तो क्या माफ हो जाएगा कर्ज?
Amazon- Flipkart ने बेच दिए बिना लाइसेंस वाले CCTV कैमरे, उल्लंघन पर मचा हड़कंप
Amazon- Flipkart ने बेच दिए बिना लाइसेंस वाले CCTV कैमरे, उल्लंघन पर मचा हड़कंप
UPI पर MDR माफ करेगा ये बैंक, MD-CEO ने कहा- हम विचार कर रहे हैं
UPI पर MDR माफ करेगा ये बैंक, MD-CEO ने कहा- हम विचार कर रहे हैं
देश के कई हिस्सों में NO UPI Day, व्यापारियों ने काले कपड़े से ढके QR कोड
देश के कई हिस्सों में NO UPI Day, व्यापारियों ने काले कपड़े से ढके QR कोड

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
Thursday Box Office: 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें-'हनुमान अंश'-'मिर्जापुर' का कलेक्शन
थर्सडे को 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Embed widget