एक्सप्लोरर

Life Insurance: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे लाइफ इंश्योरेंस के नियम, पॉलिसी सरेंडर करने पर अब ज्यादा मुनाफा

Insurance Policy Surrender: इरडा के नए नियमों के अनुसार, अब एक साल में पॉलिसी सरेंडर करने पर भी बीमा कंपनियों को रिफंड देना पड़ेगा. साथ ही पहले के मुकाबले ज्यादा रिफंड भी आपको मिलेगा.

Insurance Policy Surrender: लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी (Life Insurance) को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब पॉलिसी सरेंडर करने पर आपको पहले से ज्यादा पैसा मिल जाया करेगा. इंश्योरेंस सेक्टर की रेगुलेटर इरडा (IRDAI) इन नए नियमों को एक अक्टूबर से लागू करने जा रहा है. अब इंश्योरेंस कंपनियों को पॉलिसी पर स्पेशल सरेंडर वैल्यू (Special Surrender Value) देनी पड़ेगी. इसकी वजह से आप आसानी से पॉलिसी सरेंडर कर पाएंगे और ज्यादा रिफंड भी मिलेगा. साथ ही आपको प्लान बदलने में भी आसानी हो जाएगी. आइए समझने की कोशिश करते हैं कि 1 अक्टूबर से बदलने जा रहे नियम आपके लिए कैसे फायदेमंद साबित होंगे.

पहले साल में पॉलिसी सरेंडर करने पर भी देना होगा रिफंड  

नए स्पेशल सरेंडर वैल्यू नियमों के अनुसार, पॉलिसीहोल्डर को पहले साल में भी पॉलिसी सरेंडर करने पर रिफंड देना होगा. इरडा ने सभी बीमा कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी एंडोमेंट पॉलिसी (Endowment Policy) पर इन नियमों का फायदा दें. एलआईसी (LIC) समेत कई कंपनियों ने इन्हें बदलने की मांग की थी. इरडा द्वारा 12 जून को जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार, सभी इंश्योरेंस कंपनियों को स्पेशल सरेंडर वैल्यू को बेहतर करना पड़ेगा. इसमें देखा जाएगा कि आपने कितना प्रीमियम दे दिया है और आपको उस पर क्या लाभ मिलने वाला था. स्पेशल सरेंडर वैल्यू की हर साल समीक्षा भी की जाएगी.

स्पेशल सरेंडर वैल्यू नियमों के तहत मिलेगा ज्यादा पैसा  

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पहले यह नियम था कि 4 से 7 साल के अंदर अगर पॉलिसी सरेंडर की जाती है तो आपको प्रीमियम का 50 फीसदी भुगतान कर दिया जाएगा. विश्लेषण के अनुसार, अगर आपने 2 लाख रुपये प्रीमियम भर दिया था और 4 साल में पॉलिसी सरेंडर कर दी तो आपको करीब 1.2 लाख रुपये वापस मिल जाते थे. मगर अब स्पेशल सरेंडर वैल्यू नियमों के अनुसार, आपको करीब 1.55 लाख रुपये तक वापस मिल जाएंगे.

बीमा कंपनी को स्पेशल सरेंडर वैल्यू की जानकारी भी देनी होगी

अभी तक अगर आप एक साल के अंदर पॉलिसी सरेंडर करते हैं तो आपको प्रीमियम का कुछ भी वापस नहीं मिलता है. मगर, 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहे नियमों के अनुसार, आपको रिफंड मिल जाएगा. उदाहरण के अनुसार, अगर आपने 10 साल के लिए पॉलिसी ली और उसका 50 हजार प्रीमियम भर दिया. मगर, किसी कारणवश आपको पहले साल में ही पॉलिसी बंद करनी पड़ी तो आपके 50 हजार रुपये डूब जाते थे. हालांकि, इरडा के नए नियमों के तहत आपको करीब 31295 रुपये तक वापस मिल जाएंगे. पॉलिसी देते वक्त बीमा कंपनी को स्पेशल सरेंडर वैल्यू की जानकारी भी देनी होगी.

ये भी पढ़ें 

CII Report: दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कंज्यूमर ड्यूरेबल मार्केट बनेगा भारत, 8.5 लाख नौकरियां पैदा होंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500
सीनियर सिटीजन्स ध्यान दें, 30 लाख के निवेश पर हर तिमाही मिलेंगे 61500
इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से भारत में सस्ती होगी व्हिस्की! अमेरिका को पछाड़ेगा
इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से भारत में सस्ती होगी व्हिस्की! अमेरिका को पछाड़ेगा
दूसरे दिन 3.47 गुना सब्सक्राइब हुआ Jio IPO, निवेशकों की मांग 3.5 लाख करोड़ के पार
दूसरे दिन 3.47 गुना सब्सक्राइब हुआ Jio IPO, निवेशकों की मांग 3.5 लाख करोड़ के पार
Explained: भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में सबसे तेज कौन सा IPO सब्सक्राइब हुआ? Jio या कोई और...
भारत के इतिहास में सबसे तेज कौन सा IPO सब्सक्राइब हुआ? Jio या कोई और...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget