एक्सप्लोरर

Life Insurance Policy: टर्म इंश्योरेंस से लेकर मनीबैक प्लान तक, जानें कितनी तरह की पॉलिसी हैं उपब्लध

पॉलिसी खरीदने से पहले यह देखना चाहिए कि बाजार में कितनी तरह की पॉलिसी मौजूद है और आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन सी पॉलिसी सबसे अधिक सही है. इसके बाद ही पॉलिसी खरीदने का निर्णय लेना चाहिए. 

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी चुनते वक्त बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. सबसे पहले यह देखना चाहिए कि बाजार में कितनी तरह की पॉलिसी मौजूद है और आपकी जरूरतों के हिसाब से कौन सी पॉलिसी सबसे अधिक सही है. इसके बाद  ही पॉलिसी खरीदने का निर्णय लेना चाहिए. 

बीमा दरअसल एक अनुबंध है जो बीमा कंपनी और बीमित व्यक्ति के बीच होता है. इस कॉन्ट्रेक्ट के तहत बीमा कंपनी बीमित व्यक्ति से एक निश्चित रकम (प्रीमियम) लेती है. बीमित व्यक्ति को पॉलिसी की शर्त के हिसाब से किसी नुकसान की स्थिति में हर्जाना देती है.

जीवन बीमा का मतलब यह है कि बीमा पॉलिसी खरीदने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को बीमा कंपनी की तरफ से मुआवजा मिलता है. यह ध्यान रखें कि जीवन बीमा कई तरह का होता है. अपनी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही जीवन बीमा कराना चाहिए. भारत में 8 तरह की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध हैं. हम आपको इन्हीं के बारे में बताएंगे. 

आजीवन लाइफ इंश्योरेंस
आजीवन लाइफ इंश्योरेंस में जीवनभर की सुरक्षा मिलती है. पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर, नॉमिनी को बीमा का क्लेम मिलता है. यह दूसरी पॉलिसी से इस मायने में अगल है कि अन्य लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में उम्र की एक अधिकतम सीमा होती है. अगर पॉलिसी धारक की मौत तय आयु सीमा के बाद होती है तो नॉमिनी डेथ क्लेम नहीं ले सकता. आजीवन जीवन बीमा के तहत ऐसी कोई आयु सीमा नहीं होती. इसका प्रीमियम काफी ज्यादा होता है. पॉलिसीधारक के पास इंश्योर्ड सम को आंशिक रूप से विदड्रॉ करने का विकल्प रहता है. इस पॉलिसी के एवज में पैसा लोन पर लिया जा सकता है.

चाइल्ड इंश्योरेंस
बच्चों की शिक्षा के खर्च और अन्य जरूरतों को देखते हुए ये प्लान बनाए गए हैं. चाइल्ड इंश्योरेंस में पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद एकमुश्त रकम दी जाती है लेकिन पॉलिसी खत्म नहीं होती है. भविष्य के सारे प्रीमियम माफ कर दिए जाते हैं और इंश्योरेंस कंपनी पॉलिसीधारक की ओर से निवेश जारी रखती है. बच्चे को एक निश्चित अवधि तक पैसा मिलता है.

यूलिप
इसमें भी सुरक्षा और निवेश दोनों रहते हैं. यूलिप में रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती है क्योंकि यूलिप में निवेश वाले हिस्से को बॉन्ड और शेयर में लगाया जाता है और म्यूचुअल फंड की तरह आपको यूनिट मिल जाती है. रिटर्न मार्केट के उतार-चढ़ाव पर बेस्ड होता है. हालांकि आप यह तय कर सकते हैं कि आपका कितना पैसा शेयर में लगना है और कितना बॉन्ड में.

टर्म इंश्योरेंस प्लान
एक निश्चित समय के लिए यह प्लान खरीदा जाता है. आप इसे 10, 20 या 30 साल के लिए खरीद सकते हैं. टर्म इंश्योरेंस प्लान में चुनी गई अवधि के लिए कवरेज मिलता है. इसमें मैच्योरिटी बेनिफिट नहीं होता. टर्म इंश्योरेंस प्लान सेविंग्स/प्रॉफिट कंपोनेंट के बिना लाइफ कवर उपलब्ध कराती हैं. पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर पॉलिसी के तहत एश्योर्ड सम बेनिफिशियरी को दी जाती है.

मनीबैक इंश्योरेंस पॉलिसी
इस पॉलिसी में बोनस के साथ एश्योर्ड सम पॉलिसी टर्म के दौरान ही किस्तों में वापस किया जाता है. पॉलिसी खत्म होने पर आखिरी किस्त मिलती है. पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो पूरा एश्योर्ड सम बेनिफीशियरी को मिलता है.

एंडोमेंट पॉलिसी
इस इंश्योरेंस पॉलिसी में बीमा और निवेश दोनों होते हैं. इसमें एक निश्चित अवधि के लिए रिस्क कवर होता है. तय अवधि खत्म होने पर बोनस के साथ एश्योर्ड सम पॉलिसीधारक को मिल जाता है. पॉलिसीधारक की मौत होने या निर्धारित सालों के बाद एंडोमेंट पॉलिसी के तहत पॉलिसी अमाउंट की फेस वैल्यू का भुगतान किया जाता है. कुछ पॅलिसी गंभीर बीमारी के मामले में भी भुगतान करती हैं.

सेविंग्स एंड इन्वेस्टमेंट प्लान्स
यह प्लान बीमा लेने वाले और उसके परिवार को भविष्य के खर्चों के लिए एकमुश्त फंड का भरोसा दिलाता है. इस प्रकार की लाइफ इंश्योरेंस कैटेगरी में ट्रेडि​शनल और यूनिल लिंक्ड दोनों तरह के प्लान्स कवर होते हैं.

रिटायरमेंट प्लान
इस प्लान में लाइफ इंश्योरेंस कवर नहीं मिलता है. इसमें आप ​अपने रिस्क का आकलन कर एक रिटायरमेंट फंड बना सकते हैं. तय की गई एक अवधि के बाद आपको या आपके बाद बेनिफिशियरी को पेंशन के तौर पर एक निश्चित रकम का भुगतान होता है. यह भुगतान मासिक, छमाही या सालाना आधार पर हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget