एक्सप्लोरर

2019-20 में नये प्रीमियम से LIC की आय 25.2 फीसदी बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हुई

मार्च 2020 में खत्म हुए वित्त वर्ष के दौरान एलआईसी का कुल बीमा भुगतान 2,54,222.27 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के 2,50,936.23 करोड़ रुपये से महज 1.31 फीसदी ज्यादा रहा है.

LIC Income: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 2019-20 में नये प्रीमियम से मिली आय के 25.2 फीसदी बढ़कर अब तक के सर्वोच्च स्तर 1,77,977 करोड़ रुपये तक पहुंच जाने की घोषणा की. हालांकि, इस दौरान कंपनी ने 2,54,222.3 करोड़ रुपये की पॉलिसी का भुगतान किया जो कि मामूली 1.31 फीसदी अधिक रहा. सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने एक बयान में कहा कि वह जीवन बीमा क्षेत्र में 75.90 फीसदी और पहले साल के प्रीमियम में 68.74 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बाजार में अग्रणी बनी हुई है.

पेंशन और सामूहिक रिटायरमेंट कारोबार ने रचा इतिहास इस दौरान पेंशन और सामूहिक रिटायरमेंट कारोबार ने इतिहास रच दिया. इस वर्ग में नये प्रीमियम से प्राप्त आय एक लाख करोड़ रुपये के पार 1,26,696.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी. यह साल भर पहले के 90,848.86 करोड़ रुपये के मुकाबले 39.46 फीसदी अधिक है. कंपनी की कुल प्रीमियम आय भी इस दौरान 12.42 फीसदी बढ़कर 3,79,062.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी. साल भर पहले यह 3,37,185.40 करोड़ रुपये थी.

कुल बीमा पेमेंट में मामूली बढ़त कंपनी ने बयान में कहा कि मार्च 2020 में खत्म हुए वित्त वर्ष के दौरान कुल बीमा भुगतान 2,54,222.27 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के 2,50,936.23 करोड़ रुपये से महज 1.31 फीसदी ज्यादा रहा है.

एलआईसी की कुल संपत्ति में हुआ 2.71 फीसदी का इजाफा इस दौरान कंपनी की कुल आय 9.83 फीसदी बढ़कर 6,15,882.94 करोड़ रुपये हो गयी, जो साल भर पहले 5,60,784.39 करोड़ रुपये थी. कंपनी की कुल संपत्ति 31,11,847.28 करोड़ की तुलना में 2.71 फीसदी बढ़कर 31,96,214.81 करोड़ रुपये हो गयी. एलआईसी की कुल संपत्ति इस अवधि में 2.71 फीसदी बढ़कर 31,96,214.81 करोड़ रुपये हो गई जो कि एक साल पहले 31,11,847.28 करोड़ रुपये पर थी.

डिजिटल ट्रांजेक्शन्स में 36 फीसदी की बढ़त एलआईसी बीमा के लिये ग्राहकों द्वारा डिजिटल लेनदेन में 36 फीसदी की बढ़त हुई. एलआईसी ने कोरोना वायरस महामारी से हुई मृत्यु से संबंधित 561 पॉलिसी दावों के 26.74 करोड़ रुपये का भुगतान किया है.

ये भी पढ़ें

रिलायंस इंडस्ट्रीज को जून तिमाही में 13,248 करोड़ रुपये का लाभ, हिस्सेदारी बेचने से हुआ रिकार्ड मुनाफा

घर बैठे बेहद आसानी तरीके से नेट बैंकिंग को ऐसे करें Lock और unlock

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
RBI Rule: जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget