एक्सप्लोरर

LIC IPO: सरकार ने दी जानकारी, मार्च 2022 के शुरुआत में आएगा एलआईसी का आईपीओ

LIC IPO: एलआईसी का आईपीओ मार्च के शुरुआत में ही आएगी. सरकार ने इस बात के संकेत दिए हैं.

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ मार्च के शुरुआत में ही आएगी. सरकार ने इस बात के संकेत दिए हैं. DIPAM सचिव तूहिन कांत पांड ने कहा है कि हम मार्च की शुरुआत में एलआईसी आईपीओ लाने के बारे में बहुत उत्साहित हैं. माना जा रहा है कि सरकार एलआईसी के आईपीओ के जरिए बाजार से एक लाख करोड़ रुपये जुटा सकती है. 

आईपीओ की तैयारी जोर शोर से
आईपीओ लाने की तैयारी जहां चल रही है. वहीं एलआईसी ( LIC) देश के आईपीओ इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लाने से पहले पॉलिसीधारकों को अपने पॉलिसी के साथ पैन नंबर लिंक करने की सलाह दे रही है जिससे एलआईसी के आईपीओ में पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व कैटगरी में आवेदन करने के पात्र हो पायेंगे. इतना ही नहीं एलआईसी ने पॉलिसीधारकों को कहा है कि यदि उऩके पास डिमैट अकाउंट नहीं है तो आईपीओ में आवेदन करने के खुलवा लें. एलआईसी के आईपीओ में आवेदन करने के लिए वैलिड डीमैट खाता होना ही चाहिए. विज्ञापनों के जरिए और ईमेल भेज कर एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को सूचित कर रही है. ऐसे में नए डिमैट अकाउंट खुलवाने वालों की होड़ देखी जा रही है. 

एलआईसी के 25 करोड़ पॉलिसीधारक
एलआईसी के कुल 25 करोड़ पॉलिसीधारक हैं जबकि देश में डिमैट अकाउंट की संख्या 7.5 करोड़ के करीब है. ऐसे में जो पॉलिसीधारक एलआईसी का शेयर खरीदना चाहते हैं उनके लिए डिमैट अकाउंट खुलवाना जरुरी है. इसे देखते हुए डिमैट अकाउंट खुलवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. कोरोना काल में शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों की तादाद भी जबरदस्त बढ़ी है. रिकॉ़र्ड संख्या में नए डिमैट ट्रेडिंग अकाउंट भी खुले हैं. 2019-20 में डिमैट ट्रेडिंग अकाउंट की संख्या केवल 4.09 करोड़ थी जो 2020-21 में बढ़कर 5.51 करोड़ और जो 31 अक्टूबर तक 7.38 करोड़ तक पहुंची है.

20 से 30 लाख नए डिमैट अकाउंट खुलने की उम्मीद
सरकार की मंशा एलआईसी के आईपीओ में 10 फीसदी रिजर्व कोटा एलआईसी के पॉलिसीधारकों के लिए रखने की है. ऐसे में एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने के लिए डिमैट अकाउँट खुलवाने वालों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है और फरवरी और मार्च के पहले हफ्ते तक नए डिमैट अकाउंट खुलवाने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. एक अनुमान ते मुताबिक अगले डेढ़ महीने में  20 से 30 लाख नए डिमैट अकाउंट खुलने के आसार हैं. 


LIC भेज रहा ईमेल एसएमएस 
एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को पैन नंबर पॉलिसी के साथ लिंक करने के लिए लगातार ईमेल और एसएमएस भेज रहा है. जिसमें पैन को अपडेट करने का तरीका भी बताया जा रहा है. एलआईसी के पॉलिसीधारक https://licindia.in या फिर https://licindia.in/Home/Online-PAN-Registration पर जाकर पॉलिसी के साथ पैन नंबर लिंक कर सकते हैं. लिंक करने के दौरान पॉलिसीधारक  अपना पॉलिसी नंबर, पैन नंबर, जन्मतिथि, ईमेल आईडी अपडेट करना होगा. पॉलिसीधारक ये भी चेक कर सकते हैं कि उनका पैन पॉलिसी के साथ लिंक किया हुआ है या नहीं. 

यह भी पढ़ें: 
7th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी, DA में हो गया 3 फीसदी का इजाफा, सरकार ने किया ऐलान, जानें अब कितना मिलेगा DA?

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को इस हफ्ते मिलेगी बड़ी खुशखबरी, DA एरियर पर आया ये अपडेट, जानें किस दिन खाते में आएंगे 2 लाख रुपये?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात
क्या अल नीनो भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ पर लगाएगा ब्रेक? IMF ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget