एक्सप्लोरर

LIC MCap: एलआईसी बनी सबसे बड़ी लिस्टेड सरकारी कंपनी, एसबीआई को पछाड़ कर किया नंबर-1 पर कब्जा

LIC Vs SBI: एलआईसी के शेयरों में हालिया कुछ दिनों में जबरदस्त रैली देखने को मिली है. इसके दम पर एलआईसी की वैल्यू में भी शानदार तेजी रिकॉर्ड की गई है...

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से शानदार रैली देखी जा रही है. आज जब बाजार में चौतरफा बिकवाली दिख रही है, एलआईसी का शेयर उसके बाद भी ग्रीन जोन में है. इस तेजी के दम पर एलआईसी अब शेयर बाजार में लिस्टेड सबसे बड़ी सरकारी कंपनी बन गई है. भारतीय जीवन बीमा निगम ने सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई को पछाड़ कर नंबर-1 पर कब्जा किया है.

52-वीक के नए उच्च स्तर पर शेयर

बुधवार के कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 1-1 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. वहीं एलआईसी का शेयर करीब 1.25 फीसदी की तेजी के साथ 903 रुपये के पार कारोबार कर रहा है. करीब 2 साल पहले आए आईपीओ के बाद पहली बार एलआईसी का शेयर 900 रुपये के पार निकला है. आज कारोबार की शुरुआत में तो यह शेयर 918.45 रुपये के नए हाई लेवल पर ओपन हुआ था. यह एलआईसी के शेयर का नया 52-वीक हाई लेवल भी है.

इतनी हुई एलआईसी की मार्केट वैल्यू

भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयरों में पिछले पांच दिनों में साढ़े सात फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. वहीं एक महीने में यह सरकारी शेयर करीब 13 फीसदी ऊपर गया है. 6 महीने के हिसाब से शेयर 45 फीसदी से ज्यादा के फायदे में है. शेयरों में आई इस शानदार हालिया रैली के दम पर एलआईसी के मार्केट कैप में भी जबरदस्त तेजी आई है. अभी एलआईसी का मार्केट कैप 5.70 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है.

इतना रह गया एसबीआई का एमकैप

दूसरी ओर सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के शेयरों में आज गिरावट देखी जा रही है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर दोपहर में करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ 625 रुपये के पास कारोबार कर रहा था. यह एसबीआई के 52-वीक हाई लेवल 660.40 रुपये से ठीक-ठाक नीचे है. इसके चलते एसबीआई का एमकैप कम होकर 5.58 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. इस तरह एसबीआई को पीछे छोड़कर एलआईसी अब सबसे अधिक वैल्यू वाली सरकारी कंपनी बन गई है.

ये भी पढ़ें: तेजी से बढ़ रहे हैं म्यूचुअल फंड एसआईपी कराने वाले, साढ़े सात करोड़ के पार हुए अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget