एक्सप्लोरर

Mutual Fund SIP: तेजी से बढ़ रहे हैं म्यूचुअल फंड एसआईपी कराने वाले, साढ़े सात करोड़ के पार हुए अकाउंट

Mutual Fund Demand: म्यूचुअल फंडों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. खासकर एसआईपी कराने वालों की संख्या जोरदार तरीके से बढ़ रही है...

शेयर बाजार में जारी रैली के बीच म्यूचुअल फंडों की डिमांड तेज हो रही है. खासकर एसआईपी के जरिए निवेश करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. म्यूचुअल फंड एसआईपी अकाउंट होल्डर्स की संख्या इस कारण रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है.

इतनी हुई एसआईपी अकाउंट की संख्या

म्यूचुअल फंडों के संगठन एएमएफआई के आंकड़ों के अनुसार, म्यूचुअल फंडों में एसआईपी के जरिए निवेश करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अकेले पिछले महीने यानी दिसंबर 2023 में रिकॉर्ड 40.3 लाख नए अकाउंट ओपन हुए हैं. ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी एक महीने में 40 लाख से ज्यादा एसआईपी अकाउंट ओपन हुए हों. इसके साथ ही एसआईपी अकाउंट की कुल संख्या रिकॉर्ड 7.63 करोड़ हो गई है. दिसंबर से पहले अक्टूबर और नवंबर 2023 में क्रमश: 34.66 लाख और 30.8 लाख नए एसआईपी अकाउंट खुले थे.

एसआईपी एयूएम में भी तेज ग्रोथ

एएमएफआई के आंकड़े बताते हैं कि नए एसआईपी अकाउंट खुलने के साथ-साथ एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंडों में आने वाला निवेश भी तेजी से बढ़ रहा है. दिसंबर 2023 के महीने के दौरान म्यूचुअल फंडों को एसआईपी के माध्यम से 17,610 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. इस तरह एसआईपी एयूएम बढ़कर 9.95 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

रिस्क उठाने वाले निवेशकों को पसंद

शेयर बाजार में वैसे निवेशक निवेश करना पसंद करते हैं, जो ज्यादा रिस्क उठाने की क्षमता रखते हैं. इस कारण नए निवेशक शेयर बाजार में पैसे लगाना पसंद करते हैं. इस तरह के निवेशक सबसे ज्यादा म्यूचुअल फंडों का रूट अपनाते हैं. इस तरह वे बैंक एफडी, गोल्ड आदि जैसे पारंपरिक निवेश माध्यमों से बेहतर रिटर्न पाने का प्रयास करते हैं.

बाजार की रैली से मिल रही मदद

अभी चूंकि बाजार ऐतिहासिक बुल रन से गुजर रहा है, बाजार में निवेश करने के लिए आकर्षित होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. आज सोमवार के कारोबार में फिर से दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने नया उच्च स्तर हासिल किया है. एनएसई का निफ्टी 50 आज पहली बार 22 हजार अंक के स्तर के पार करने में सफल हुआ है. आने वाले महीनों में भी बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद जाहिर की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: अब इस बिजली कंपनी पर अडानी की नजरें, इन दिग्गजों से हो सकती है मुठभेड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate Today: कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
कितनी कम हुई आज आपके शहर में सोने की कीमत? चेक करें 24 से लेकर 18 कैरेट के रेट
Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget