एक्सप्लोरर

Layoffs In Tech Sector: अमेरिका में मंदी की आशंका से टेक कंपनियों में हड़कंप, बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी का बनाया प्‍लान

Layoffs Update: अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की ओर जा रही है तो उसके परिणाम से डरी कंपनियां अभी से आने वाले संकट के मद्देनजर कर्मचारियों की छंटनी कर रही है.

Layoffs Hit Tech Jobs: अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर मंदी (US Economy In Recession) का आने का संकट गहराता जा रहा है. और इसका बड़ा असर टेक सेक्टर ( Tech Sector) में रोजगार ( Jobs) पर पड़ने वाला है. राइ़ड कंपनी LYFT और पेमेंट कंपनी Stripe बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. तो अमेजन ( Amazon) ने आने वाले दिनों कॉरपोरेट हायरिंग  ( Corporate Hiring) पर रोक लगाने का फैसला किया है. 

महंगे कर्ज से बढ़ा संकट!
अमेरिका क सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) महंगाई ( Inflation) पर नकेल कसने के लिए लगातार ब्याज दरों में बढ़ोतरी करता जा रहा है. लेकिन उसके इस फैसले का असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. अमेरिका अर्थव्यवस्था के मंदी में जाने का जोखिम भी बढ़ता जा रहा है. इसका असर टेक कंपनियों के वित्तीय परफॉर्मेंस और उसके रोजगार पर पड़ने वाला है. इन कंपनियों के एक्जीक्यूटिव का कहना है कि आने वाले दिन बेहद चुनौतिपूर्ण रहने वाले हैं. 

टेक सेक्टर के शानदार सफर पर ब्रेक!
कोविड संकट के दौरान जब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संकट के बादल छाये हुए थे. इसके बावजूद टेक सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया तो रोजगार के अवसर भी इस सेक्टर में बढ़े. बीते कुछ वर्षों में टेक सेक्टर ने लगातार अच्छा ग्रोथ दिखाया है. लेकिन अब हालात बदले हुए नजर आ रहे हैं. 

Lyft और Stripe छंटनी की तैयारी में
Lyft ने अपने कुल वर्कफोर्स के 13 फीसदी यानि 700 के बराबर लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने का फैसला किया है.  राइड कंपनी का मानना है कि मंदी के असर के चलते राइ़़ड-शेयर इंश्योरेंस खर्च में बढ़ोतरी होने की संभावना है.   Stripe ने कहा कि कंपनी ने कुल वर्कफोर्स के 14 फीसदी लोगों की छंटनी करने का फैसला किया है. 

अमेजन की हायरिंग पर रोक!
इससे पहले फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने छंटनी के जरिए 10 फीसदी खर्च में कटौती करने का फैसला किया है. कंपनी के सेल्स में कमी आई है. वहीं एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने के बाद वहां भी सीनियर एक्जीक्यूटिव्स से लेकर कई कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है. अमेजन का कहना है कि मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए कंपनी बेहद सतर्कता के साथ निर्णय ले रही है और हालात पर नजर बनाये हुए है. कंपनी का मानना है कि उपभोक्ता महंगाई के मद्देनजर बहुत सोच समझकर खर्च कर रहे हैं. चौथी तिमाही में सेल्स घटने की आशंका के मद्देनजर अमेजन के शेयर के भाव में गिरावट आई है.  

ये भी पढ़ें 

Twitter Layoffs: 'ऑफिस आ रहे हैं तो घर लौट जाएं', कर्मचारियों को ट्विटर का फरमान; शुरू हुई मस्‍क की कॉस्‍ट कटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget