एक्सप्लोरर

Intel Layoff: इस IT कंपनी में होने वाली है बड़ी छंटनी, हजारों कर्मचारियों से लिया जा सकता है इस्तीफा!

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का ये कदम ब्यूरोक्रेसी कम करने और उसकी मूल पहचान, यानी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को फिर से मजबूत करने की कोशिश का हिस्सा है.

दुनिया की मशहूर चिप बनाने वाली कंपनी Intel एक बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. खबर है कि इस हफ्ते Intel अपने स्टाफ का 20 फीसदी से ज़्यादा हिस्सा घटाने का ऐलान कर सकती है. कंपनी के नए सीईओ लिप-बू तान, जो पिछले महीने ही पदभार संभाले हैं, मैनेजमेंट को स्लिम बनाने और इंजीनियरिंग पर फोकस बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

एनडीटी प्रॉफिट की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का ये कदम ब्यूरोक्रेसी कम करने और Intel की मूल पहचान, यानी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को फिर से मजबूत करने की कोशिश का हिस्सा है. इससे पहले भी, पिछले साल अगस्त में, Intel ने करीब 15,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी. 2024 के अंत तक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या घटकर 1,08,900 रह गई थी, जबकि 2023 में यह 1,24,800 थी. हालांकि, Intel ने इस खबर पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

बावजूद इसके, बाजार ने इस खबर पर पॉजिटिव रिएक्शन दिया है. न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज खुलने से पहले प्री-मार्केट ट्रेडिंग में Intel के शेयर 3.5 फीसदी तक उछल गए. हालांकि बीते 12 महीनों में कंपनी के शेयरों में लगभग 43 फीसदी की गिरावट आई है.

मुश्किल दौर से गुजर रही कंपनी

Intel का ये बदलाव उस मुश्किल दौर से निकलने की कोशिश है, जब कंपनी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले बढ़त खो दी थी. खासकर AI कंप्यूटिंग के मामले में Nvidia जैसी कंपनियों ने बाजी मार ली है. लगातार तीन साल से गिरती बिक्री और घाटे ने Intel को गहरी मुश्किल में डाल दिया है.

लिप-बू तान, जो पहले कैडेंस डिज़ाइन सिस्टम्स से जुड़े रहे हैं, अब Intel को फिर से खड़ा करने का बीड़ा उठाए हुए हैं. उनका प्लान है कि कंपनी के गैर-ज़रूरी बिजनेस यूनिट्स को बेचा जाए और ज्यादा दमदार प्रोडक्ट्स पर फोकस किया जाए. इसी दिशा में, पिछले हफ्ते Intel ने अपनी प्रोग्रामेबल चिप यूनिट Altera का 51 फीसदी हिस्सा Silver Lake Management को बेचने का फैसला किया.

Intel को फिर से खड़ा होने में काफी समय लगेगा

तान ने हाल ही में कहा था कि Intel को अपनी इंजीनियरिंग टैलेंट वापस लानी होगी, बैलेंस शीट मजबूत करनी होगी और मैन्युफैक्चरिंग को कस्टमर की ज़रूरतों के मुताबिक ढालना होगा. गुरुवार को Intel अपनी पहली तिमाही के नतीजे पेश करेगी. माना जा रहा है कि तब तान अपनी रणनीति को और विस्तार से बताएंगे. हालांकि, वॉल स्ट्रीट के अनुमानों के मुताबिक, Intel की बिक्री में गिरावट का सबसे बुरा दौर शायद अब बीत चुका है, लेकिन कंपनी के पुराने स्तर तक लौटने में अभी काफी साल लग सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पहले किया महंगा फिर कर दिया सस्ता...गोल्ड के पीछे डोनाल्ड ट्रंप की ये कैसी गेम चल रही है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget