एक्सप्लोरर

Kross Limited IPO: खुल गया गाड़ियों का पार्ट्स बनाने वाली कंपनी क्रॉस लिमिटेड का आईपीओ, GMP से मिल रहा यह संकेत

Kross Limited IPO: गाड़ियों के कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनी क्रॉस लिमिटेड का आईपीओ 9 सितंबर को खुल गया है. 500 करोड़ रुपये के इश्यू में निवेश करने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लें...

Kross Limited IPO: गाड़ियों के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी क्रॉस लिमिटेड का आईपीओ आज सोमवार को खुल गया. इस आईपीओ में आप 11 सितंबर तक पैसे लगा सकते हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 500 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.

इस इश्यू में 250 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए गए हैं. वहीं ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी 250 करोड़ रुपये के शेयर बेच रही है. आईपीओ में कुल 20,833,334 इक्विटी शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं. शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी. अगर आप आईपीओ में पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो इससे पहले प्राइस बैंड से लेकर जीएमपी तक के डिटेल्स जान लें.

कितना तय किया गया प्राइस बैंड?

क्रॉस लिमिटेड कंपनी ने 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों का प्राइस बैंड 228 रुपये से लेकर 240 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. कंपनी ने 62 शेयरों का एक लॉट तय किया है. ऐसे में खुदरा निवेशक एक बार में एक लॉट यानी मिनिमम 14,880 रुपये के शेयर खरीद सकते हैं. वहीं अधिकतम 13 लॉट यानी 1,93,440 रुपये के शेयर खरीदे जा सकते हैं. इस आईपीओ में एंकर निवेशकों को कुल 150 करोड़ रुपये के 6,249,999 इक्विटी शेयर अलॉट किए गए हैं. आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 6 सितंबर को खुला था.

क्रॉस लिमिटेड आईपीओ से जुड़े जरूरी डेट्स-

  • आईपीओ खुलने की तारीख- सोमवार, 9 सितंबर 2024
  • आईपीओ बंद होने की तारीख- बुधवार, 11 सितंबर 2024
  • शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख- गुरुवार, 12 सितंबर 2024
  • रिफंड प्राप्त करने की डेट- शुक्रवार, 13 सितंबर 2024
  • डीमैट खाते में शेयरों को क्रेडिट करने की डेट- शुक्रवार, 13 सितंबर 2024
  • लिस्टिंग की डेट- सोमवार, 16 सितंबर 2024

इस आईपीओ में कंपनी ने एंकर निवेशकों के लिए 30 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया है. वहीं QIB निवेशकों के लिए 20 फीसदी हिस्सा, NII के लिए 15 फीसदी हिस्सा और खुदरा निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्से को रिजर्व किया गया है.

जीएमपी दे रहा कैसी लिस्टिंग के संकेत?

क्रॉस लिमिटेड का आईपीओ ग्रे मार्केट में 48 रुपये के जीएमपी पर बना हुआ है. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 20 फीसदी प्रीमियम पर होने की संभावना है. लिस्टिंग के दिन तक यह स्थिति रहती है तो शेयर 288 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हो सकते हैं.
 

कैसी है कंपनी की वित्तीय स्थिति?

आईपीओ के जरिए जुटने वाली रकम को कंपनी अपने बिजनेस को बढ़ाने और मशीन के पार्ट्स खरीदने में इस्तेमाल करेगी. इसके साथ ही कुछ पैसों के जरिए कर्ज को लौटाया जाएगा. इसके साथ ही इन पैसों का इस्तेमाल फंड की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा. कंपनी की आर्थिक स्थिति की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-24 में इसकी कमाई 27 फीसदी बढ़कर 621.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कमाई 489.36 करोड़ रुपये थी. कंपनी का इस साल का प्रॉफिट 44.88 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 45 फीसदी ज्यादा है. पिछले साल कंपनी ने 30.93 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. 

ये भी पढ़ें-

Gala Precision Listing: रिकॉर्ड बनाने वाले आईपीओ के निवेशक हुए अमीर, 42 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ गाला प्रिसिजन स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
जुकरबर्ग बने किले के मालिक, आयरलैंड में खरीदा 200 साल पुराना आलीशान महल
अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
Oil And Gas Update: अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget