एक्सप्लोरर

Gala Precision Listing: रिकॉर्ड बनाने वाले आईपीओ के निवेशक हुए अमीर, 42 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ गाला प्रिसिजन स्टॉक

Gala Precision Engineering IPO Listing: इस कंपनी ने पिछले सप्ताह के दौरान करीब 168 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था, जिसे निवेशकों से बढ़िया रिस्पॉन्स प्राप्त हुआ था...

प्रिसिजन कंपोनेंट की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ ने अपने निवेशकों को अच्छी कमाई करा दी है. वोलेटाइल बाजार में कंपनी का शेयर पिछले सप्ताह आए आईपीओ के बाद आज 42 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ. यानी इस छोटे आईपीओ के निवेशकों को शेयर लिस्ट होते ही 42 फीसदी की कमाई हो गई.

निवेशकों को हर लॉट पर हुई इतनी कमाई

गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग का शेयर आज 221 रुपये यानी 42 फीसदी प्रीमियम के साथ 750 रुपये पर लिस्ट हुआ. कंपनी ने आईपीओ में 503 से 529 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था, जबकि उसके एक लॉट में 28 शेयर शामिल थे. इस तरह आईपीओ में निवेशकों को कम से कम 14,812 रुपये लगाने की जरूरत पड़ी थी. आईपीओ लिस्ट होने के बाद अब एक लॉट की वैल्यू 21,000 रुपये हो गई है, यानी निवेशकों को हर लॉट पर 6,188 रुपये का फायदा हो गया है.

कई देशों में हैं गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग के ग्राहक

फरवरी 2009 में बनी कंपनी गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग डिस्क एंड स्ट्रिप स्प्रिंग, कॉयल एंड स्पाइरल स्प्रिंग और स्पेशल फास्टनिंग सॉल्सूशंस जैसे प्रिसिजन कंपोनेंट बनाती है. कंपनी इन उत्पादों को ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्यु्फैक्चरर्स को सप्लाई करती है. कंपनी के ग्राहक भारत के अलावा जर्मनी, डेनमार्क, चीन, इटली, ब्राजील, अमेरिका, स्वीडन और स्विट्जरलैंड जैसे देशों में हैं.

200 गुने से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

उसका 167.93 करोड़ रुपये का आईपीओ 2 सितंबर को खुला था और सब्सक्रिप्शन के लिए 4 सितंबर तक खुला रहा था. आईपीओ में 135.34 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए गए थे, जबकि ऑफर फोर सेल के तहत 32.59 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री के लिए रखे गए थे. आईपीओ को क्यूआईबी कैटेगरी में 232.54 गुना, एनआईआई कैटेगरी में 414.62 गुना और रिटेल कैटेगरी में 91.95 गुना सब्सक्राइब किया गया. एम्पलॉई कैटेगरी में इश्यू को 258.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. इस तरह आईपीओ ओवरऑल 201.41 गुना सब्सक्राइब किया गया.

इस आईपीओ को मिले सब्सक्रिप्शन ने नया रिकॉर्ड भी बना दिया. 200 गुने से ज्यादा के सब्सक्रिप्शन के साथ उसका नाम सबसे तगड़े रिस्पॉन्स वाले आईपीओ की कतार में शामिल हो गया. यह अब तक इस साल का दूसरा सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन पाने वाला आईपीओ बन गया है.

ये भी पढ़ें: इस छोटी कंपनी के आईपीओ पर पहले ही दिन टूट पड़े निवेशक, GMP दे रहा अच्छी कमाई के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget