एक्सप्लोरर

Kronox Lab Sciences: क्रोनॉक्स लैब की शानदार लिस्टिंग, निवेशकों ने हर लॉट पर कमाए 32 सौ रुपये

Kronox Lab Sciences Listing: यह आईपीओ चुनाव परिणाम से प्रभावित वोलेटाइल सप्ताह में लॉन्च हुआ, लेकिन उसके बाद भी सभी कैटेगरी में शानदार सब्सक्रिप्शन मिला...

पिछले सप्ताह आए आईपीओ के बाद क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के शेयर आज 20 फीसदी से ज्यादा प्रीमियम के साथ बाजार पर लिस्ट हुए. इस तरह आईपीओ शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद अपने निवेशकों को अच्छी कमाई कराने में कामयाब हो गया.

इतनी थी आईपीओ की कीमत

इससे पहले पिछले सप्ताह के दौरान कंपनी का आईपीओ आया था. क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का आईपीओ 3 जून को खुला था और सब्सक्रिप्शन के लिए 5 जून तक खुला रहा था. आईपीओ में 129 रुपये से 136 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया था. इसके एक लॉट में 110 शेयर थे. यानी एक लॉट में निवेश करने के लिए निवेशकों को 14,960 रुपये की जरूरत पड़ी.

हर लॉट पर हुई इतनी कमाई

एनएसई पर क्रोनॉक्स लैब का शेयर करीब 21 फीसदी के प्रीमियम के साथ 164.95 रुपये पर लिस्ट हुआ. वहीं बीएसई पर शेयर 21.32 फीसदी के प्रीमियम के साथ 165 रुपये पर लिस्ट हुआ.

शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद क्रोनॉक्स लैब साइंसेज के एक स्टॉक का भाव अब 165 रुपये है. इसका मतलब हुआ कि आईपीओ के एक लॉट यानी कंपनी के 110 शेयरों की वैल्यू अब 18,150 रुपये हो गई है. मतलब इस आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशकों को सप्ताह भर के भीतर हर लॉट पर 3,190 रुपये का फायदा हो गया है.

वोलेटाइल वीक में बंपर रिस्पॉन्स

कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए बाजार में निवेशकों से 130.15 करोड़ रुपये जुटाने में सफलता हासिल की. चुनाव परिणाम वाले सप्ताह के वोलेटाइल ट्रेड में फंसने के बाद भी इस आईपीओ को बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला था. इसे सबसे ज्यादा एनआईआई कैटेगरी में 301.92 गुना सब्सक्राइब किया गया था. इसी तरह क्यूआईबी कैटेगरी में आईपीओ को 89.03 गुना और रिटेल कैटेगरी में 54.24 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था. इस तरह आईपीओ को ओवरऑल 117.25 गुना सब्सक्राइब किया गया.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: अपनी कंपनी से बाहर हो सकते हैं एलन मस्क, टेस्ला चेयरमैन ने बताया कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट
FD कराने वालों की मौज! इस बैंक ने बढ़ा दिया इंटरेस्ट रेट, चेक करें रेट

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget