एक्सप्लोरर

Health Insurance Policy: हेल्थ इंश्योरेंस लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, एक गलती और नहीं मिलेगा क्लेम

हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय खर्च कवरेज, बीमा राशि, नेटवर्क अस्पताल, क्लेम प्रक्रिया, प्रीमियम, एक्सक्लूशन्स और वेटिंग पीरियड की जानकारी जांचें. परिवार की जरूरतों के अनुसार पॉलिसी चुनें.

कोरोना महामारी के बाद हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का महत्व बहुत बढ़ गया है, क्योंकि इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है और हेल्थ इंश्योरेंस एक सुरक्षा कवच साबित हो सकता है. हालांकि, हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आपने इन बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको ना तो सही से इलाज मिलेगा और ना ही समय पर सही क्लेम मिलेगा. 

पॉलिसी में कौन-कौन से खर्च कवर होंगे

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय सबसे पहले यह जानें कि पॉलिसी में कौन-कौन से खर्च कवर किए गए हैं.  जैसे कि अस्पताल में भर्ती का खर्च, डॉक्टरों की फीस, दवाइयां, ऑपरेशन के खर्च, कीमोथेरेपी, डायलिसिस और कई अन्य खर्चे. यह सुनिश्चित करें कि आपकी पॉलिसी इन सभी खर्चों को कवर करती हो.

बीमा राशि और बोनस

स्वास्थ्य बीमा की राशि का चयन करते वक्त यह ध्यान रखें कि क्या पॉलिसी में बोनस की सुविधा है और कब प्रीमियम की राशि बढ़ सकती है. अगर आप अपने परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस ले रहे हैं, तो यह बात और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि परिवार के सभी सदस्य कवर होंगे.

अस्पताल में रहने की लागत और स्वास्थ्य जांच की लागत

कुछ पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने और स्वास्थ्य जांच का खर्च भी कवर किया जाता है. यह जानना जरूरी है कि आपकी पॉलिसी में अस्पताल में कितने दिन तक भर्ती होने की जरूरत है और क्या इसके अलावा अन्य खर्च जैसे जांच की लागत को भी कवर किया जाएगा.

अस्पतालों का नेटवर्क

यह जानना जरूरी है कि आपके द्वारा चुनी गई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी का नेटवर्क किस अस्पतालों से जुड़ा हुआ है. जिन अस्पतालों से बीमा कंपनियां जुड़ी होती हैं, वहां कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है और बिलों का भुगतान बीमा कंपनी सीधे करती है. 

गंभीर बीमारियों को कवर किया गया है या नहीं

कई पॉलिसी गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, दिल की बीमारी, किडनी फेल्योर आदि को कवर नहीं करतीं. इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपकी पॉलिसी इन गंभीर बीमारियों का इलाज करती हो. अगर आपने इन बातों का ध्यान नहीं रखा और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी ले ली, तो इलाज के बाद आपको क्लेम लेने में बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें: Budget 2025 Expectations: डिफेंस सेक्टर को मिल सकता है बूस्ट, बजट में वित्त मंत्री कर सकती हैं ये 5 बड़ी घोषणाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
आज करवाचौथ के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट
आज करवाचौथ के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भी बढ़े दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget