एक्सप्लोरर

ITR Update: डेडलाइन से पहले भर दिया आईटीआर, फिर भी लग सकता है 5000 का जुर्माना, जानें क्यों?

ITR Verification Deadline: इस साल रिकॉर्ड संख्या में आईटीआर फाइल किए गए हैं, लेकिन उन करोड़ों में से कइयों के ऊपर डेडलाइन से पहले आईटीआर भरने के बाद भी पेनल्टी का खतरा है...

चालू असेसमेंट ईयर के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन पार हो चुकी है. इस बार टैक्सपेयर्स ने आईटीआर भरने के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है. 31 जुलाई 2023 को डेडलाइन समाप्त होने तक 6.77 करोड़ आईटीआर फाइल किए गए, जो पिछले साल की तुलना में करीब 1 करोड़ ज्यादा है. अब जो लोग इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए बचे हुए हैं, उन्हें आईटीआर फाइल करने के लिए पेनल्टी देनी होगी.

अब आईटीआर भरने पर इतनी पेनल्टी

अगर आपने भी अपना इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है, तो आप अब 1000 रुपये की पेनल्टी देकर अपना आईटीआर भर सकते हैं. वहीं जिन लोगों ने डेडलाइन से पहले यानी 31 जुलाई 2023 तक अपना रिटर्न भर दिया है, उनमें से भी कइयों के ऊपर अभी पेनल्टी का खतरा मंडरा रहा है. पेनल्टी भी हल्की-फुल्की नहीं बल्कि उन लोगों को लापरवाही करने पर 5000 रुपये की पेनल्टी भरनी पड़ सकती है.

ये दो काम के बिना नहीं होगा पूरा

दरअसल इनकम टैक्स रिटर्न भरने की प्रक्रिया में कुछ अन्य अहम स्टेप भी शामिल होते हैं, जिन्हें लोग हल्के में ले लेते हैं. जैसे इनकम टैक्स भरने के साथ-साथ वैलिडेशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण है. अगर आप इनमें से कोई भी काम अधूरा छोड़ते हैं तो आपकी इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग पूरी नहीं होगी.

अब मिलता है 30 दिनों का समय

आईटीआर भरने के बाद टैक्सपेयर्स को वेरिफाई करने के लिए कुछ समय मिलता है. पहले इसकी समयसीमा 120 दिनों की थी, जिसे अब घटाकर एक महीने यानी 30 दिन कर दिया गया है. इसका मतलब हुआ कि अगर आपने 31 जुलाई 2023 को अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया है, तो आप 30 अगस्त 2023 तक उसे वेरिफाई कर सकते हैं.

भारी पड़ सकती है लापरवाही

ज्यादातर टैक्सपेयर आईटीआर भरने के साथ-साथ रिटर्न को वेरिफाई कर लेते हैं. वहीं कई लोग वेरिफिकेशन का काम बाद के लिए छोड़ देते हैं. अगर आपने भी वेरिफिकेशन का काम बाद के लिए टाल दिया है, तो रिटर्न भरने के 30 दिन पूरे होने से पहले वेरिफिकेशन जरूर करा लें. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो समय पार हो जाने के बाद आपको 5000 रुपये का जुर्माना देना पड़ जाएगा.

ऐसे करें चुटकियों में वेरिफाई

इनकम टैक्स रिटर्न को वेरिफाई करना अब बहुत आसान हो गया है. आप आधार, बैंक अकाउंट, डीमैट अकाउंट, नेट बैंकिंग जैसे कई विकल्पों का इस्तेमाल कर मिनटों में अपने आईटीआर को ऑनलाइन वेरिफाई कर सकते हैं. इन प्रक्रियाओं में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है. उसे डालकर सबमिट करते ही वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है. अगर आपका रिफंड बन रहा है तो बिना वेरिफिकेशन के वह भी आपको नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें: हीरो कंपनी के घर पर ईडी की रेड, 25 करोड़ का सोना और कैश...देखें क्या-क्या मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
LPG Rate Today: आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget