एक्सप्लोरर

Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा

Nestlé India ने अपनी कराई गई जांच से यह बताया है की Nescafé के तीन कॉफी ड्रिंक्स सुरक्षिकत है, FSSAI ने इनके लेबलिंग और वर्गीकरण पर सवाल उठाए हैं. कंपनी नियामक को जवाब देगी और नियमों का पालन करेगी.

कॉफी पीने वालों के लिए नेस्कैफे से जुड़ी एक खबर सामने आई है. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के तीन कॉफी ड्रिंक्स के पैकेट पर दी गई जानकारी को लेकर सवाल उठाए हैं. वहीं, नेस्ले इंडिया का कहना है कि उसके ये प्रोडक्ट्स पीने के लिए सुरक्षित हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इन प्रोडक्ट्स के पैकेट पर सामने की तरफ इन्हें फ्लेवर वाला दूध बताया गया है, जबकि पीछे की तरफ इन्हें डेयरी आधारित पेय के रूप में लिखा गया है.

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर भी इनके बारे में दी गई जानकारी में अंतर पाया गया है. FSSAI का कहना है कि इन प्रोडक्ट्स को नियमों के अनुसार ‘फलेवर्ड मिल्क’ की श्रेणी में रखा जाना चाहिए. इसी वजह से इनके वर्गीकरण और पैकेट पर दी गई जानकारी को लेकर सवाल उठे हैं.

नेस्ले इंडिया ने क्या कहा?

नेस्ले इंडिया ने कहा है कि नियामक की आपत्ति प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग और वर्गीकरण से जुड़ी है, न कि उनकी सुरक्षा से जुड़ी है. कंपनी के मुताबिक, ये कॉफी ड्रिंक्स खाने-पीने की सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों का पालन करते हैं. कंपनी ने यह भी कहा है कि वह FSSAI को इस मामले में अपना जवाब देगी और जरूरी प्रक्रिया में सहयोग करेगी.

किन कॉफी ड्रिंक्स पर उठे सवाल?

FSSAI ने नेस्कैफे के तीन प्रोडक्ट्स की जानकारी और उनके वर्गीकरण पर आपत्ति जताई है. इनमें नेसकेफे इंटेंस कैफे केपिचिनो, नेसकेफे चोको मोका और नेसकेफे चिल्लड लाते शामिल हैं. ये ऐसे कॉफी ड्रिंक्स हैं, जिन्हें सीधे पैकेट या बोतल से पीया जा सकता है. इन्हें बनाने के लिए अलग से कॉफी तैयार करने की जरूरत नहीं होती.

अब आगे क्या होगा?

अब इस मामले में कंपनी के जवाब और नियामक की समीक्षा पर नजर रहेगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जा सकता है. फिलहाल, यह मामला मुख्य रूप से पैकेट पर दी गई जानकारी और प्रोडक्ट्स की श्रेणी से जुड़ा है. नेस्ले ने अपने ड्रिंक्स को सुरक्षित बताया है, जबकि FSSAI की आपत्तियों पर अंतिम स्थिति आगे की प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी.

यह भी पढ़ें- मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

यह भी देखें- 

 

 

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
LPG Rate Today: आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
Advertisement

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget