एक्सप्लोरर

ITR Filing: क्या आगे बढ़ेगी आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन? सोशल मीडिया पर उठी मांग

ITR Filing Deadline: इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख करीब आते ही सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इस डेट को आगे बढ़ाने की मांग सरकार से कर रहे हैं.

ITR Filing for FY 2023 Deadline: वित्त वर्ष 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल (Income Tax Return) भरने की आखिरी तारीख करीब आ रही है. इनकम टैक्स विभाग के अनुसार अब तक 4 करोड़ से अधिक टैक्सपेयर्स ने अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर दिया है, लेकिन अभी भी एक बड़ी संख्या के लोगों ने आईटीआर फाइल नहीं किया है. ऐसे में अगर आप समय पर आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो आपको बाद में तगड़ा नुकसान हो सकता है. जैसे-जैसे 31 जुलाई की तारीख करीब आ रही है, ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन (ITR Filing Deadline) को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सरकार आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाएगी.

आईटीआर डेडलाइन पर क्या है सरकार का फैसला

वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने इस मांग पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. ऐसे में अगर आपने आईटीआर फाइल (ITR File) करने के कार्य को पूरा नहीं किया है तो आज ही इसे पूरा कर लें. गौरतलब है कि देश के कई इलाके जैसे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, गुजरात में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में वकीलों के टैक्स एसोसिएशन ATBA और सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन ने वित्त मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाकर 31 अगस्त करने की मांग की थी, मगर इस पर रेवेन्यू सेक्रेटरी ने कहा था कि लोग 31 जुलाई से आगे डेडलाइन बढ़ने की उम्मीद न रखें.

बचे हैं केवल 4 दिन

ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप टैक्सपेयर (Taxpayer) हैं तो समय से अपना आईटीआर दाखिल कर लें. इसके लिए आखिरी तारीख 31 जुलाई का इंतजार न करें. 1 अगस्त से आईटीआर फाइल करने पर आपको 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है. इसके साथ ही टैक्स की देनदारी होने पर भी टैक्स जमा न करने पर आपको आयकर विभाग का नोटिस भी मिल सकता है.

आईटीआर फाइल करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

आईटीआर फाइल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से टैक्स रिजीम (Tax Regime) के साथ ही सही जानकारी देना आवश्यक है. रिटर्न फाइल करते वक्त अपनी कमाई का सही ब्यौरा भी देना आवश्यक है. अगर आपकी कोई प्रॉपर्टी विदेश में है तो उसकी जानकारी भी आईटीआर फाइल करते वक्त दर्ज कराए. इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए इनकम टैक्स विभाग की ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं. फाइलिंग की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ई-वेरिफिकेशन जरूर करें. इसके बिना आईटीआर को पूरा नहीं माना जाता है. ई-वेरिफिकेशन के लिए टैक्सपेयर को 120 दिन का वक्त मिलता है. 

ये भी पढ़ें-

SBFC Finance IPO:3 अगस्त को खुल रहा इस NBFC कंपनी का 1025 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
SEBI का बड़ा फैसला, विदेश में बैठे NRI बिना भारत आए कर सकेंगे डिजिटल केवाईसी
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
10 लाख की FD पर किस बैंक से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
नौकरी गई तो नहीं होगी पैसों की टेंशन, 3-6-9 रूल से तैयार करें अपना इमरजेंसी फंड
नौकरी गई तो नहीं होगी पैसों की टेंशन, 3-6-9 रूल से तैयार करें अपना इमरजेंसी फंड

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget