एक्सप्लोरर

SBFC Finance IPO:3 अगस्त को खुल रहा इस NBFC कंपनी का 1025 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानें डिटेल्स

SBFC Finance IPO News: गैर बैंकिंग फाइनेंस कंपनी एसबीएफ फाइनेंस जल्द ही अपना आईपीओ लाने वाली है. आईपीओ के जरिए कंपनी 1025 करोड़ रुपये जुटाएगी.

SBFC Finance IPO: अगर आप आईपीओ में पैसे निवेश करना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. देश की बड़ी नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी एसबीएफसी फाइनेंस (SBFC Finance) अपना आईपीओ लाने वाली है. इस कंपनी के आईपीओ को निवेशक 3 अगस्त, 2023 से निवेश कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि निवेशक इसमें 7 अगस्त तक निवेश कर सकते है. अभी तक कंपनी ने इसके प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 1025 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बना रही है.

एसबीएफ फाइनेंस आईपीओ के डिटेल्स जानें-

एसबीएफ फाइनेंस कंपनी इस आईपीओ के जरिए 1,025 करोड़ रुपये में से 600 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल (Offer For Sale) के जरिए कुल 425 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए जाएंगे. इन शेयरों को कंपनी के प्रमोटर Arpwood Capital, Arpwood Partners Investment Advisors आदि अपने शेयर बेचेंगे. कंपनी एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ को 2 अगस्त से खोल देगी.

आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का क्या करेगी कंपनी

गौरतलब है कि इस आईपीओ के जरिए एसबीएफ फाइनेंस कंपनी को कुल 600 करोड़ रुपये की रकम मिलेगी. इन पैसों से कंपनी अपने बिजनेस को बढ़ाने में इस्तेमाल करेगी. इसके साथ ही कंपनी अपने कैपिटल जरूरतों को भी इस रकम से पूरा करेगी. वहीं SBFC फाइनेंस कंपरी ने अपने एप्लाइंज के लिए 10.25 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व करके रखे हैं. इस फाइनेंस कंपनी ने नवंबर, 2022 में पहली बार ड्राफ्ट पेपर दर्ज किया था जिसमें कंपनी ने कुल 1,600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था जिसे बाद में मार्च में घटाकर 1,200 करोड़ रुपये कर दिया गया था. वहीं पिछले महीने सेबी ने कंपनी को आईपीओ की मंजूरी दे दी थी. ऐसे में अब कंपनी ने कुल 1,025 रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी कर ली है.

क्या करती है कंपनी

एसबीएफ फाइनेंस कंपनी मुख्य रूप से छोटे बिजनेस यानी MSME को लोन देने का काम करती है. इसके अलावा यह सैलरीड और नौकरीपेशा लोगों को भी लोन देती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस कंपनी का टारगेट वह लोग है जिन्हें आमतौर पर बैंक से लोन नहीं मिलता है.

ये भी पढ़ें-

बस 3 महीने और 9840 करोड़ की कंपनी का मालिक बना ये कारोबारी, लंदन से लेकर भारत तक मचाई धूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget