एक्सप्लोरर

ITR Filing Last Date: अब बस आज तक का ही है वक्त... धड़ाधड़ फाइल हो रहे रिटर्न, सर्वर ओवरलोड

Income Tax Filing Last Date: इनकम टैक्स पोर्टल पर कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं. कई चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्सपेयर्स अपना एनुअल इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं.

Income Tax Filing Deadline: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने का आज यानी 15 सितंबर, 2025 को आखिरी मौका है. अब तक 6 करोड़ से ज्यादा रिटर्न दाखिल कराए जा चुके हैं. अंतिम समय में किसी भी हड़बड़ी से बचने के लिए आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स के लिए 24X7 सपोर्ट सर्विस का भी इंतजाम किया है. इस बात को लेकर भी अटकलें तेज है कि रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन आगे और बढ़ाई जा सकती है. हालांकि, इस बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है. 

इस बीच, इनकम टैक्स पोर्टल पर कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं. कई चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्सपेयर्स अपना एनुअल इन्फॉर्मेशन स्टेटमेंट (AIS) डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि, समस्या पूरे सिस्टम में नहीं है और न ही सभी टैक्सपेयर्स को इसका सामना करना पड़ रहा है. हो सकता है कि एक ही समय में लॉग इन करने की कोशिश कर रहे टैक्सपेयर्स को ऐसी दिक्कतें आ रही हैं. हाई ट्रैफिक के चलते कई बार सर्वर ओवरलोड हो जाता है. 

चूंकि, रिटर्न फाइल करने में अब बस आज और कल का ही वकत बचा है इसलिए लोग धड़ाधड़ अपना आईटीआर जमा कर रहे हैं. ऐसे में भले ही पोर्टल ठीक से काम करे, लेकिन एक साथ कई सारे टैक्सपेयर्स के अनुरोधों को संभाल नहीं पा रहा है. आप इसे किसी 4-6 लेन वाले हाईवे की तरह से समझिए, जहां ट्रैफिक जाम होने के कारण कुछ गाड़ियां धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं, तो वहीं कुछ स्पीड में निकल जा रही हैं.

आयकर विभाग ने 13 सितंबर, 2025 को सोशल मीडिया पर कहा था AIS अब किसी भी थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर टूल के जरिए डाउनलोड नहीं किया जा सकता इसलिए अब AIS डाउनलोड करने का एकमात्र तरीका यह है कि पहले ई-फाइलिंग ITR पोर्टल पर लॉग इन करें और फिर AIS कंप्लायंस पोर्टल (https://ais.insight.gov.in/complianceportal/ais) पर जाएं. हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि पोर्टल आराम से खुल रहा है और AIS को कुछ ही सेकंड में डाउनलोड किया जा सकता है. वहीं, कुछ यूजर्स के लिए AIS डाउनलोड होने में 10 मिनट तक का समय लगा रहा है. 

अब क्या करें यूजर्स? 

आप माइक्रोसॉफ्ट एज (वर्जन 88 या उससे ऊपर), गूगल क्रोम (88+), मोजिला फायरफॉक्स (86+) या ओपेरा (66+) जैसे ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, विंडोज 7 या उसके बाद के वर्जन या लिनक्स या मैक ओएस जैसे लेटेस्ट वर्जन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अपने ब्राउजर की कुकीज और साइट डेटा भी क्लियर रखें और हो सके तो हाई स्पीड वाले ईथरनेट वायर्ड कनेक्शन का इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें:

क्या ITR फाइल करने की फिर से बढ़ेगी डेडलाइन? आयकर विभाग ने दे दिया अपना जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget